• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दिल्ली प्रदूषण: सरकारी स्कूलों में 10 हजार एयर प्यूरीफायर लगाने का टेंडर जारी

दिल्ली प्रदूषण: सरकारी स्कूलों में 10 हजार एयर प्यूरीफायर लगाने का टेंडर जारी

December 19, 2025
भारत AI सुपरपावर बनने की राह पर: पीएम मोदी ने AI-इंडिया इम्पैक्ट समिट में रणनीति साझा की

फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी

June 10, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता

June 10, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

June 10, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा

June 10, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं

June 10, 2026
पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

June 10, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत ए की जीत के पांच सितारे

June 10, 2026
भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

June 10, 2026
जेप्टो

आईपीओ से पहले जेप्टो ने जताई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों की चिंता

June 10, 2026
घर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए नया सेल्फ सर्वे सिस्टम शुरू

June 10, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का कमाल: टेबल पर लेटकर दिया था सुपरहिट गाने को स्वर

June 10, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत बोलीं: मेरे लिए प्यार नहीं, पहले नफ़रत थी अनुभव

June 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

दिल्ली प्रदूषण: सरकारी स्कूलों में 10 हजार एयर प्यूरीफायर लगाने का टेंडर जारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 19, 2025
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिल्ली प्रदूषण: सरकारी स्कूलों में 10 हजार एयर प्यूरीफायर लगाने का टेंडर जारी

File Photo

डेस्क: दिल्ली सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए राजधानी के सरकारी स्कूलों में 10 हजार एयर प्यूरीफायर लगाएगी। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने वायु प्रदूषण के लिए पूर्व की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर एक फिर जोरदार हमला बोला।

मंत्री आशीष सूद ने कहा कि हमारे शहरी विकास विभाग ने कई सुधार किए हैं। घोघा में वेस्ट-टू-गैस प्लांट का उद्घाटन किया गया है। क्लासरूम में 10,000 एयर प्यूरीफायर लगाए जाने वाले हैं। हमने आज इसका टेंडर जारी कर दिया है। हर विभाग ने ऐसे क्रांतिकारी काम किए हैं, ये सभी लंबी अवधि की योजनाएं हैं। इसमें समय लगेगा। मैं दिल्ली के लोगों, दिल्ली के युवाओं को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारी सरकार पीआर एक्टिविटीज के बजाय दिल्ली की हवा को बेहतर बनाने के लिए लंबी अवधि के प्रशासनिक सुधार कर रही है। उन्होंने ‘आप’ पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग आलोचना करते हैं, अगर वे अपनी उपलब्धियों के बारे में भी बताएं तो बेहतर होगा।

आशीष सूद ने कहा कि अगर ‘आप’ का सच में हवा को साफ करने का इरादा होता और हमारे बच्चे जिस हवा में सांस लेते हैं, उस पर राजनीति नहीं करनी होती, तो वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करते और आधुनिक मशीनें लाते। उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सैलरी भी नहीं दी। उनके पास विज्ञापनों के लिए पैसे थे, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए नहीं – सुप्रीम कोर्ट ने यही कहा।

गौरतलब है कि हर साल कि तरह इस साल भी दिल्ली में वायु प्रदूषण का सिलसिला लगातार बरकरार है। शुक्रवार सुबह को भी घने कोहरे व धुंध के बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रही और 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यआई) 382 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, 40 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 14 केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि 26 केंद्रों पर यह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। आंकड़ों के मुताबिक, विवेक विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे अधिक 434 दर्ज किया गया।

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने शनिवार तक वायु गुणवत्ता के ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बने रहने और रविवार को इसके ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। राजधानी के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई।

इस बीच, वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्राधिकारियों द्वारा उठाए गए कदमों के तहत गुरुवार से दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-बीएस-6 निजी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू हो गया है। साथ ही, जिन वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) नहीं है, उन्हें पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं दिया जा रहा है।

Previous Post

भरोसे की कीमत: ब्लैकमेलिंग और यौन अपराध का खुलासा

Next Post

हिंसा भड़काने वाला ‘सर तन से जुदा’ नारा कानून और संविधान के खिलाफ: हाईकोर्ट

Next Post
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हिंसा भड़काने वाला ‘सर तन से जुदा’ नारा कानून और संविधान के खिलाफ: हाईकोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी
  • सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता
  • देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी
  • बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा
  • योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In