डेस्क: 90 के दशक के सुपरहीरो शक्तिमान के रूप में लोकप्रिय मुकेश खन्ना ने हाल ही में रणवीर सिंह की एक्टिंग की खुलकर तारीफ की है। यूट्यूब पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि भले ही उन्होंने रणवीर को शक्तिमान के किरदार के लिए रिजेक्ट किया था, लेकिन एक्टर के तौर पर उनकी तारीफ करना जरूरी है।
मुकेश खन्ना ने वीडियो में कहा, “मैं धुरंधर के एक्टर रणवीर सिंह की तारीफ करना चाहूंगा। भले ही मैंने उन्हें शक्तिमान के लिए मना किया, लेकिन एक्टिंग में वो शानदार हैं।” उन्होंने रणवीर की फिल्म धुरंधर में उनकी एनर्जी, जोश और ब्रूडिंग (परेशान और उदास) आंखों की तारीफ की।
शक्तिमान विवाद की कहानी
90 के दशक में शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना के पास इस सुपरहीरो के अधिकार हैं। कुछ साल पहले चर्चा थी कि रणवीर सिंह इस किरदार को निभा सकते हैं, लेकिन मुकेश खन्ना ने उन्हें उनकी ऑफ-स्क्रीन छवि के कारण रिजेक्ट कर दिया।
धुरंधर का बॉक्स ऑफिस धमाका
आदित्य धर की स्पाई ड्रामा धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अली खान भी नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
