डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार देर रात सुल्तानपुरी इलाके में कुछ युवकों ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़के पर चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हमले के दौरान लड़के की मां भी घायल हो गई।
मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा कुछ काम से बाहर गया था। तभी घर के बाहर शोर सुनाई दिया। जैसे ही वह बाहर आई, आरोपियों ने उसके बेटे पर चाकू से हमला शुरू कर दिया। मां ने गुहार लगाई, लेकिन आरोपियों ने उसकी नहीं सुनी। डरकर महिला पास की एक दुकान में छुप गई, जबकि उसके बेटे को चाकुओं से गोदकर मार डाला गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपी विक्रम को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि विक्रम पर पहले से ही छह मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में विक्रम ने स्वीकार किया कि वह नाबालिग से नफरत करता था क्योंकि उसे पता चला था कि विक्रम का उसके साथ अवैध संबंध हैं। तैश में आकर विक्रम ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हमला किया।
पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

