डेस्क: वेनेजुएला में अमेरिकी सेना द्वारा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और वहां पैदा हुए तनावपूर्ण हालातों को लेकर भारत ने गंभीर चिंता जताई है। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि वह वेनेजुएला की बदलती परिस्थितियों पर लगातार नजर रख रहा है और सभी पक्षों से शांति बनाए रखने का आग्रह करता है।
बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की प्राथमिकता क्षेत्र की स्थिरता और वहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा है। मंत्रालय ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि विवादों का समाधान बातचीत और शांतिपूर्ण तरीके से किया जाए, ताकि क्षेत्र में स्थिरता बनी रहे।
विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर भी प्रकाश डाला। कराकस स्थित भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता और मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।
विदेश मंत्रालय का बयान है:
“वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय हैं। हम बदलती हुई स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं। भारत वहां के लोगों की भलाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने समर्थन की पुष्टि करता है। हम सभी संबंधित पक्षों से अपील करते हैं कि वे बातचीत के जरिए मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान निकालें। कराकस में भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय के संपर्क में है और सभी संभव सहायता देता रहेगा।”
ट्रैवल एडवाइजरी:
इससे पहले भारत सरकार ने शनिवार रात को वेनेजुएला की यात्रा को लेकर अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की थी। इसमें भारतीयों से गैर-जरूरी यात्रा न करने और वहां रहते समय अपनी आवाजाही सीमित रखने तथा अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई थी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

