कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया है कि राज्य में चल रही विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में आयोग भाजपा के आईटी सेल द्वारा विकसित मोबाइल ऐप का उपयोग कर रहा है।
सीएम ने कहा कि इस प्रक्रिया में योग्य मतदाताओं को “मृतक” के रूप में चिह्नित किया जा रहा है और बुज़ुर्ग एवं बीमार मतदाताओं को सुनवाई में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने इसे गैरकानूनी और लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया।
इस बीच, टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
