डेस्क: प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ के साथ भारतीय सिनेमा में छह साल बाद वापसी कर रही हैं। फिल्म के अलावा खबरें आ रही हैं कि वह डॉन 3 और कृष 4 में भी नजर आ सकती हैं। आइए जानते हैं इन खबरों की पूरी स्थिति।
प्रियंका ने क्या कहा
स्क्रीनरैंट से बातचीत में प्रियंका ने इन चर्चाओं पर कहा, “मुझे नहीं पता, मैं इनके बारे में क्या कह सकती हूं।” इस पर महेश बाबू ने हंसते हुए कहा कि इसका मतलब कुछ तो हो रहा है। प्रियंका ने आगे कहा कि ‘वाराणसी’ उनकी भारत में वापसी की पहली फिल्म है।
डॉन 3 में हो सकती हैं नजर
प्रियंका ने फरहान अख्तर की डॉन फ्रेंचाइजी के पहले दो पार्ट्स में शाहरुख खान के साथ काम किया था। हालांकि डॉन 3 की घोषणा के समय यह कहा गया था कि फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में होंगे और कियारा आडवाणी उनके अपोजिट होंगी। बाद में खबर आई कि रणवीर फिल्म से बाहर हो गए हैं, जिससे अब प्रियंका की संभावित भूमिका पर अटकलें लगाई जा रही हैं।
कृष 4 में भी हो सकती हैं हिस्सा
प्रियंका ने कृष फ्रेंचाइजी के सभी पार्ट्स में ऋतिक रोशन के साथ काम किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कृष 4 अब ऋतिक रोशन द्वारा डायरेक्ट की जाएगी। पहले तक यह जिम्मेदारी राकेश रोशन के पास थी।
वाराणसी की खास बातें
‘वाराणसी’ में महेश बाबू लीड रोल में हैं और हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ, जिसमें महेश बाबू रुद्र के रूप में त्रिशूल लिए बैल पर बैठे नजर आए। प्रियंका के अलावा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

