डेस्क: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में सुनीता ने मास्टरशेफ इंडिया के एक एपिसोड में खुलकर अपने विचार रखे और इस बार उनका कथन खासा चौंकाने वाला रहा – उन्होंने कहा कि “शादी बर्बादी है।”
शादी पर विवादित राय
शो में एक कंटेस्टेंट साईश्री अपनी शादी और करियर को लेकर चर्चा कर रही थीं। वह बताती हैं कि वे पहले करियर पर फोकस करेंगी, अपना बिजनेस करेंगी और फिर शादी करेंगी। इस पर सुनीता ने साईश्री की मां से कहा कि “शादी-वादी बर्बादी है। लड़की को पहले अपने पैरों पर खड़ा होने दो, तभी अच्छा लड़का मिलेगा।”
शेफ विकास खन्ना के साथ मजाकिया बहस
सुनीता ने शो में शेफ विकास खन्ना के साथ भी मस्ती भरी बहस की। विकास ने कहा कि करियर जितना जरूरी है, उतनी ही शादी भी। सुनीता ने हंसते हुए जवाब दिया, “आपने क्यों नहीं किया? पहचान ज्यादा जरूरी है आपके लिए, शादी से।” इसके बाद उन्होंने चिढ़ाते हुए कहा, “ओह अह, आपके लिए लड़की मैं ढूंढूंगी। कैसी लड़की चाहिए – मेरी जैसी या मुझसे बेहतर, या फिर शरीफ?” विकास भी मजाक में बोले, “आपसे अच्छी कौन होगी?”
गोविंदा पर विवादित बयान
सुनीता ने हाल ही में गोविंदा के बारे में भी कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि अगले जन्म में वह गोविंदा को पति के रूप में नहीं चाहतीं। उन्होंने कहा, “गोविंदा अच्छे बेटे हैं, अच्छे भाई हैं, लेकिन पति अच्छे नहीं हैं। अगले जन्म में तू मेरा बेटा बनकर पैदा हो, पति मत बनना। सात जन्म भूल जाओ, यही जन्म ही काफी है।”
इसके अलावा सुनीता ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि गोविंदा ने कभी उनके बेटे हर्षवर्धन की मदद नहीं की। उन्होंने कहा, “मैंने गोविंदा से कहा था कि तू बाप है कि क्या है।”
सुनीता आहूजा के ये बयान एक बार फिर से उनके विवादास्पद और बेबाक व्यक्तित्व को दर्शाते हैं, जो हर बार मीडिया और फैंस के लिए चर्चा का विषय बन जाते हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

