स्पोर्ट्स डेस्क: मुंबई: शनिवार को टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। पहले मैच में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से मात दी।
भारत का प्रदर्शन:
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम का शुरुआत कमजोर रही और पावरप्ले में ही चार विकेट गिर गए। अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा (25) और इशान किशन (20) ने 37 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला, लेकिन छठवें ओवर में शैडली वान शल्कविक ने तीन विकेट झटक कर भारत को संकट में डाल दिया। शिवम दुबे शून्य और हार्दिक पांड्या 5 रन पर पवेलियन लौट गए। संजय 37 रन बनाकर आउट हुए।
77 रन पर छह विकेट गंवाने के बाद संकट में फंसी टीम को कप्तान सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने संभाला। उन्होंने सातवें विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने अंत तक टीम का हाथ थामे रखा।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन की दमदार पारी खेली। अंततः भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। अमेरिका की ओर से शैडली वान शल्कविक ने चार और हरमित सिंह ने दो विकेट लिए।
अमेरिका की बल्लेबाजी:
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका को जल्दी ही झटका लगा। दूसरे ओवर में गॉस सिराज की गेंद पर 9 रन में आउट हुए। कप्तान मोनांक पटेल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मुक्कमल्ला ने 7 गेंद में सिर्फ 2 रन बनाए। मिलिंद ने 34 गेंद में 34 रन बनाए लेकिन वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए। मोहसिन ने 9 गेंद में 8 रन जोड़े।
अमेरिका 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी और भारत ने 29 रनों से जीत दर्ज की।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

