स्पोर्ट्स डेस्क : पल्लेकेले में आज हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराते हुए ग्रुप 2 में टॉप पोज़िशन हासिल कर ली। इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल साल्ट ने कमाल का अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया, जबकि श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह ढह गई। इंग्लैंड ने 146 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया, लेकिन श्रीलंका की टीम केवल 95 रन ही बना सकी।
मुकाबले में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम ने धीमी शुरुआत के बावजूद 20 ओवर में 146 रन बनाए। फिल साल्ट ने 62 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेल्लालगे ने 3 विकेट और दिलशान मधुशंका ने 2 विकेट लिए।
146 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत निराशाजनक रही और पावरप्ले में ही 5 विकेट गिर गए। अंततः टीम 20 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने 3 विकेट चटकाए, जबकि जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए।
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने न केवल अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, बल्कि सुपर 8 में अपनी पकड़ भी मजबूत कर ली है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

