डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान के अगले सुप्रीम लीडर के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को वे अगले सर्वोच्च नेता के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे और इस प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल होना चाहिए।
अमेरिकी मीडिया संगठन एक्सियोस को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “खामेनेई का बेटा मुझे मंजूर नहीं है। हम चाहते हैं कि ईरान में शांति और मेलजोल कायम हो। मुझे नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होना चाहिए, जैसा कि वेनेजुएला में हुआ था।”
मोजतबा खामेनेई ईरानी मौलवी संगठन और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से करीबी संबंध रखते हैं। उन्हें अपने पिता के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में व्यापक रूप से देखा जा रहा है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हालिया हवाई हमलों में मोजतबा बच निकले, जबकि उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई इस हमले में मारे गए थे।
ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद यह दूसरा अवसर है जब नए सर्वोच्च नेता का चयन किया जा रहा है। संभावित उम्मीदवारों में कट्टरपंथी नेता और सुधारवादी नेता दोनों शामिल हैं, जिनमें कुछ पश्चिमी देशों के साथ टकराव के लिए प्रतिबद्ध हैं और कुछ राजनयिक संबंध स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को कहा कि इस सप्ताह नए सर्वोच्च नेता का चयन कर लिया जाएगा। 88 सदस्यीय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाती है, जिसमें शिया धर्मगुरु भी शामिल होते हैं। पैनल की मंजूरी मिलने के बाद जनमत संग्रह के जरिए धर्मगुरुओं का चयन होता है।
विश्लेषकों के अनुसार, चूंकि मोजतबा खामेनेई का धार्मिक संगठनों पर प्रभाव काफी मजबूत है, इसलिए संभावना कम है कि अगला नेता उनके विचारों से बहुत अलग होगा। सर्वोच्च नेता ही ईरान के युद्ध, शांति और विवादित परमाणु कार्यक्रम समेत सभी प्रमुख मामलों में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार रखते हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

