डेस्क : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार जारी है। अनुमान है कि आयोग अपनी रिपोर्ट 2027 की पहली छमाही में सरकार को सौंप सकता है। इस बीच, कर्मचारियों से सुझाव लेने के लिए आयोग ने 18 सवालों वाला प्रश्नपत्र जारी किया है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय कर्मचारी संगठनों की शीर्ष संस्था NC‑JCM (स्टाफ साइड) ने कुछ अहम मुद्दों उठाए हैं। इसमें कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन, लीव नियमों और महिला कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े सुझाव शामिल हैं।
मुख्य मांगें:
- पेंशन सुधार: जो कर्मचारी NPS या UPS में हैं, उनके लिए नॉन‑कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम की बहाली। पेंशनर्स के मुद्दों पर विशेष ध्यान।
- महिला कर्मचारियों के लिए: मैटरनिटी बेनिफिट, चाइल्ड केयर लीव (CCL), कार्यस्थल पर समानता और वेलफेयर स्कीम्स।
- अन्य: विभागीय समस्याओं के अनुसार अलग सुझाव और पेंशन संशोधन, कम्यूटेड वैल्यू की बहाली।
NC‑JCM ने आयोग से अपील की है कि इन सभी बिंदुओं पर विशेष विचार किया जाए, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

