डेस्क : पंजाब के बीजेपी मुख्यालय (सेक्टर‑37) के बाहर हुए ग्रेनेड धमाके के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा और चंडीगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया है कि यह साजिश विदेश से निर्देशित थी और इसके तार पुर्तगाल और जर्मनी तक जुड़े हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने हमले की योजना बनाने, हथियारों की आपूर्ति और धमाका करने के लिए एक संगठित मॉड्यूल बनाया था।
पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है, उनमें शामिल हैं:
- बलविंदर लाल उर्फ शामी
- जसवीर सिंह उर्फ जस्सी
- चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी
- रूबल चौहान
- मंदीप उर्फ अभिजोत शर्मा
इनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, .30 बोर जिगाना पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि दो मुख्य आरोपी, जो हमले को अंजाम देने वाले थे, की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
सुरक्षा एजेंसियों ने राज्य की शांति और सुरक्षा को बिगाड़ने वाली किसी भी ताकत पर कड़ी नजर रखने की बात कही है। धमाके के बाद राजनीतिक दलों के कार्यालयों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इस मामले में सोशल मीडिया पर एक खालिस्तानी समर्थक समूह ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह जांच अंतरराष्ट्रीय स्तर के आतंकवाद और खुफिया नेटवर्क से जुड़ी हुई है और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
