डेस्क: देश में रसोई गैस (एलपीजी) की उपलब्धता को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि देश में कहीं भी गैस की कमी नहीं है। सरकार के अनुसार, LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
सरकारी बयान में बताया गया है कि तेल विपणन कंपनियां पूरे देश में नियमित रूप से सिलेंडर की आपूर्ति कर रही हैं। कहीं-कहीं जो कमी की खबरें सामने आई हैं, वे स्थानीय और अस्थायी कारणों से जुड़ी हो सकती हैं, लेकिन समग्र स्तर पर सप्लाई चेन सुचारु रूप से काम कर रही है।
सरकार ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी क्षेत्र में उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। इसके साथ ही संबंधित एजेंसियों को लगातार निगरानी रखने और वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
कीमत पर नजर:
हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी, जिससे आम उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ा है। हालांकि, सरकार का कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण हुआ है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

