डेस्क : पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इज़राइल तनाव और क्षेत्रीय कूटनीतिक हलचलों के बीच पाकिस्तान की कथित मध्यस्थता भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं। ईरान की संसद के एक वरिष्ठ सांसद ने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए उसे मध्यस्थ के रूप में “अविश्वसनीय” बताया है।
ईरानी सांसद इब्राहिम रईसी ने सार्वजनिक बयान में कहा कि पाकिस्तान भले ही ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत कराने का दावा कर रहा हो, लेकिन उसकी नीतियों में निरंतरता और निष्पक्षता का अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान अक्सर अपने रणनीतिक हितों और बाहरी दबावों के आधार पर रुख बदलता रहता है, जिससे उसकी मध्यस्थता पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
सांसद रईसी ने यह भी कहा कि पूर्व में हुई कूटनीतिक कोशिशों के दौरान पाकिस्तान की भूमिका स्पष्ट और संतुलित नहीं रही, जिसके चलते कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रगति बाधित हुई।
उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान लगातार यह दावा कर रहा है कि वह तेहरान और वाशिंगटन के बीच तनाव कम करने के लिए मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा है। हालांकि, ईरान की ओर से पहले भी इस तरह की दावों पर संदेह जताया जाता रहा है।
कूटनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस बयान से क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा हो सकती है और पाकिस्तान की मध्यस्थता भूमिका पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर से बहस तेज हो सकती है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
