डेस्क : अम्बेडकरनगर (उत्तर प्रदेश): जिले के अकबरपुर क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार मासूम बच्चों और उनकी मां की हत्या के मुख्य आरोपी आमिर को मुठभेड़ में मार गिराया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई नेवतरिया बाईपास के पास उस समय हुई जब अकबरपुर कोतवाली पुलिस संदिग्ध की तलाश में थी। बाइक सवार आरोपी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आमिर मौके पर ही ढेर हो गया।
बताया जा रहा है कि आमिर मीरानपुर इलाके का निवासी था और चार बच्चों तथा उनकी मां की जघन्य हत्या के मामले में फरार चल रहा था। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।
एनकाउंटर के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और पूरे इलाके को पुलिस ने घेराबंदी में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी गंभीर मामलों में जेल जा चुका था।
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
