• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

May 10, 2026
योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडे बने मंत्री

योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडे बने मंत्री

May 10, 2026

7к: полное руководство по мобильному приложению и игре в браузере

May 10, 2026
लखनऊ में सियासी पोस्टर विवाद, अखिलेश यादव को निशाने पर लेने से बढ़ा तनाव

लखनऊ में सियासी पोस्टर विवाद, अखिलेश यादव को निशाने पर लेने से बढ़ा तनाव

May 10, 2026
हम न्याय के स्वामी नहीं, अस्थायी संरक्षक हैं: सीजेआई सूर्यकांत

सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों पर सीजेआई की चेतावनी, सख्त कार्रवाई के संकेत

May 10, 2026
बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो किसानों को मिलेंगे 9,000 रुपये: पीएम मोदी

कांग्रेस पर पीएम मोदी का तीखा हमला, बताया ‘परजीवी राजनीतिक ताकत’

May 10, 2026
तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय, विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय, विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

May 10, 2026
चेन्नई में दिखा नया राजनीतिक समीकरण, राहुल गांधी और विजय एक मंच पर

चेन्नई में दिखा नया राजनीतिक समीकरण, राहुल गांधी और विजय एक मंच पर

May 10, 2026
थाने के पास भाजयुमो नेता को मारी गोली, लखनऊ में सनसनी

थाने के पास भाजयुमो नेता को मारी गोली, लखनऊ में सनसनी

May 10, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को मिली राहत

May 10, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, महानगरों में पुराने दाम लागू

May 10, 2026
जनसंख्या आंकड़ों को लेकर केंद्र का संकेत, रिजीजू बोले—बदलेगी तस्वीर

जनसंख्या आंकड़ों को लेकर केंद्र का संकेत, रिजीजू बोले—बदलेगी तस्वीर

May 10, 2026
नेपाल में बालेन युग: बालेंद्र शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर सख्ती, बिना पहचान पत्र सीमा पार करने पर रोक

May 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

आचार्यश्री ने साधु-साध्वियों को बहुश्रुत बनने की दी पावन प्रेरणा 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 10, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
लाडनूं : जन-जन के मानस को आध्यात्मिक शांति प्रदान करने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की अमृतवाणी निरंतर तेरापंथ की राजधानी लाडनूं में स्थित जैन विश्व भारती परिसर से प्रवाहित हो रही है। इस अमृतवाणी का रसपान करने के लिए प्रतिदिन सैंकड़ों-सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
रविवार को सुधर्मा सभा में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आज के निर्धारित विषय ‘बहुश्रुत की महिमा’ को व्याख्यायित करते हुए कहा कि बहुश्रुत होना साधु का एक वैशिष्ट्य होता है। ज्ञान की आराधना भी एक प्रकार की साधना होती है। जो ज्ञानी हैं, उन्होंने ज्ञान प्राप्ति में कितना समय और श्रम लगाया होगा। इसके अलावा भी कितना समय लेखन, पठन-पाठन आदि-आदि में नियोजित किया होगा। एक मत है कि उत्कृष्ट बहुश्रुत तो पूर्वों का ज्ञान रखने वाला होता है। श्रुत का संबंध उपाध्याय के साथ भी है। वर्तमान में हमारे धर्मसंघ में उपाध्याय के पद पर कोई साधु-साध्वी नियुक्त नहीं हैं। वैसे तेरापंथ धर्मसंघ में उपाध्याय का अलग से कोई पद नहीं होता। तेरापंथ धर्मसंघ में आचार्य, उपाध्याय और साधु- तीनों ही पद एक आचार्य में ही समाहित रहते हैं।
गणी अर्थात् आचार्य के पास श्रुत की भी एक संपदा होती है। आचार्य में आचार संपदा हो, छत्तीस गुणों के धारक होने के साथ-साथ श्रुत की संपदा भी होनी चाहिए। हालांकि सापेक्ष बात हो सकती है कि सबमें एक समान ज्ञान न भी हो। श्रुत की आराधना के स्वाध्याय करने का प्रयास करना चाहिए। श्रुत के विकास के लिए शील और अपनी बुद्धि का होना बहुत आवश्यक होता है। जिसके बाद अच्छी ग्रहणीय बुद्धि होती है तो वह थोड़ा भी आगम आदि ग्रन्थों को पढ़ता है तो वह उससे ज्यादा ग्रहण कर सकता है। इसलिए ज्ञान के विकास में स्वयं की बुद्धि का होना भी बहुत आवश्यक है। बहुश्रुत साधुओं की राय भी ले लेनी चाहिए। किसी विषय पर यदि आचार्य को लगे तो बहुश्रुत सदस्यों का सलाह भी ले सकते हैं। ज्ञान के साथ-साथ साधना का भी विकास करने का प्रयास करना चाहिए। बहुश्रुत का साधना पुष्ट रहता है तो वह प्रतिष्ठित रहता है, उसकी कीर्ति भी फैल सकती है। बहुश्रुत बनने के लिए कितना नियोजन करना होता है। यह सारस्वत साधना होती है। ज्ञान की साधना और आराधना करने वाले को बाह्य आकर्षण से बचने का प्रयास करना चाहिए।
छोटे संत और साध्वियां हैं। उन्हें भी बाह्य आकर्षणों से बचते हुए ज्ञान की आराधना में अधिक समय लगाने का प्रयास करना चाहिए। महाप्रज्ञ श्रुताराधना पाठ्यक्रम श्रुत की आराधना के लिए बहुत अच्छा माध्यम है। इससे अनेक चारित्रात्मा भी जुड़े हुए भी हैं। इसके डायरेक्टर साध्वीप्रमुखाजी हैं। इसके अलावा भी ज्ञान प्राप्ति के अनेक माध्यम हो सकते हैं। श्रुत और साधु की महिमा एक-दूसरे से बढ़ती है। आगम वाचन और उसके माध्यम से आगमाधारित व्याख्यान, प्रवचन आदि भी करने का प्रयास करना चाहिए। इस प्रकार बहुश्रुत बनने का यथासंभव प्रयास करना चाहिए।
मंगल प्रवचन के उपरान्त कुछ समय पहले बहिर्विहार से गुरुकुलवास में पहुंची साध्वी समुदाय ने अग्रणी संत समुदाय से खमतखामणा किए तो अग्रणी संत समुदाय की ओर से मुनि धर्मरुचिजी ने खमतखामणा किए। तदुपरान्त सहवर्ती संतों ने भी साध्वीवृंद से खमतखामणा किए। तदुपरान्त आचार्यश्री ने साध्वी पद्मप्रभाजी व मुनि नमनकुमारजी से आज हुए प्रवचन के संदर्भ में प्रश्न भी किए। तत्पश्चात आचार्यश्री की अभिवंदना में साध्वी मलयप्रभाजी, साध्वी राजश्रीजी व साध्वी ऋजुप्रज्ञाजी ने अपनी अभिव्यक्ति दी। मुनि ऋषिकुमारजी ने गीत का संगान किया।
Previous Post

योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडे बने मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
  • योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडे बने मंत्री
  • 7к: полное руководство по мобильному приложению и игре в браузере
  • लखनऊ में सियासी पोस्टर विवाद, अखिलेश यादव को निशाने पर लेने से बढ़ा तनाव
  • सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों पर सीजेआई की चेतावनी, सख्त कार्रवाई के संकेत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In