डेस्क : स्पेन के कैनरी द्वीप समूह में हंता वायरस संक्रमण से प्रभावित डच क्रूज शिप ‘एमवी होंडियस’ के पहुंचने के बाद राहत की खबर सामने आई है। जहाज पर मौजूद दोनों भारतीय नागरिक पूरी तरह स्वस्थ पाए गए हैं। भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
जानकारी के अनुसार, जहाज पर हंता वायरस संक्रमण फैलने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क हो गई थीं। स्थिति गंभीर होने पर जहाज को स्पेन के तट से दूर निगरानी में रखा गया था। इसके बाद चिकित्सा जांच और सुरक्षा प्रोटोकॉल पूरे किए गए।
स्पेन स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि दोनों भारतीय नागरिक जहाज के क्रू सदस्य हैं। उन्हें एहतियात के तौर पर आगे स्वास्थ्य निगरानी में रखा जाएगा। दूतावास लगातार स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों के संपर्क में है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाज पर कई यात्रियों और क्रू सदस्यों की जांच की गई। संक्रमण के कारण कुछ लोगों की मौत भी हुई है, जिसके बाद स्वास्थ्य एजेंसियों ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल यह स्थिति व्यापक महामारी जैसी नहीं मानी जा रही है।
हंता वायरस मुख्य रूप से संक्रमित चूहों या उनके संपर्क से फैलता है। यह वायरस फेफड़ों और शरीर के अन्य अंगों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने और स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
