• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हम मस्जिदों के बाहर भीख मांग लेंगे… शराबबंदी के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा

हम मस्जिदों के बाहर भीख मांग लेंगे… शराबबंदी के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा

May 16, 2026
चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR

चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR

May 16, 2026
दिल्ली में जनगणना का आगाज, घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल

दिल्ली में जनगणना का आगाज, घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल

May 16, 2026
सनातन धर्म को खत्म करना होगा… अब क्या बोले उदयनिधि? पूर्व सीएम के बेटे की सफाई

सनातन धर्म को खत्म करना होगा… अब क्या बोले उदयनिधि? पूर्व सीएम के बेटे की सफाई

May 16, 2026
देश के इन हिस्सों में आने वाली है तबाही? अल-नीनो की वजह से खड़ा हो सकता है संकट

देश के इन हिस्सों में आने वाली है तबाही? अल-नीनो की वजह से खड़ा हो सकता है संकट

May 16, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल महंगा, नए दाम लागू; आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ

May 16, 2026
ब्रह्मोस के सामने क्यों कमजोर पड़ रही पाकिस्तान की मिसाइल शक्ति

ब्रह्मोस के सामने क्यों कमजोर पड़ रही पाकिस्तान की मिसाइल शक्ति

May 16, 2026
वायुसेना प्रमुख का आत्मनिर्भर भारत पर जोर: ‘कमिटमेंट के बाद पीछे नहीं हटते’

आधुनिक युद्ध में ड्रोन बने ‘आसमान के बाज के पंजे’: वायुसेना प्रमुख ए.पी. सिंह

May 16, 2026
हम न्याय के स्वामी नहीं, अस्थायी संरक्षक हैं: सीजेआई सूर्यकांत

बेरोज़गार युवाओं पर टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सीजेआई के बयान पर चर्चा तेज

May 16, 2026
ट्रंप बोले—चीन के साथ संबंध “बेहतर और मजबूत” होंगे

ट्रंप का दावा: शी जिनपिंग ईरान के परमाणु हथियारों के खिलाफ सहमत

May 16, 2026
इज़राइल–लेबनान युद्धविराम 45 दिन और बढ़ा, अमेरिका की मध्यस्थता से सहमति

इज़राइल–लेबनान युद्धविराम 45 दिन और बढ़ा, अमेरिका की मध्यस्थता से सहमति

May 16, 2026
हेग में गूंजा भारत का सांस्कृतिक स्वर, पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

हेग में गूंजा भारत का सांस्कृतिक स्वर, पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

May 16, 2026
महंगाई की मार पर केंद्र सरकार पर सियासी वार

महंगाई की मार पर केंद्र सरकार पर सियासी वार

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर जम्मू कश्मीर

हम मस्जिदों के बाहर भीख मांग लेंगे… शराबबंदी के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा

सीएम का घर घेरा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 16, 2026
in जम्मू कश्मीर
Reading Time: 1 min read
A A
0
हम मस्जिदों के बाहर भीख मांग लेंगे… शराबबंदी के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा

श्रीनगर। श्रीनगर में शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास के बाहर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जोरदार प्रदर्शन किया। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता कश्मीर घाटी में पूर्ण रूप से शराबबंदी की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई नेताओं को हिरासत में भी लिया।

बीजेपी की चेतावनी- पूरे कश्मीर में होगा आंदोलन

बीजेपी ने चेतावनी दी है कि अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) की सरकार ने शराबबंदी पर कदम नहीं उठाया, तो पार्टी भविष्य में दूसरे चरण का विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी। यह प्रदर्शन दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड शहर से लेकर उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर स्थित करनाह इलाके तक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा, ‘बीजेपी हर तरह के नशे और शराब के सेवन के सख्त खिलाफ है। एनसी सरकार जम्मू-कश्मीर के युवाओं को शराब की ओर धकेलना चाहती है।’

ठाकुर ने आगे कहा कि एनसी नेताओं का शराब की बिक्री का समर्थन करना बिल्कुल अस्वीकार्य है। कश्मीर सूफियों और संतों की भूमि है, हम इस धरती पर शराब की दुकानें नहीं खुलने देंगे।

‘पैसे चाहिए तो हम मस्जिदों के बाहर भीख मांग लेंगे’

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल बीजेपी महासचिव अनवर खान ने मुख्यमंत्री और एनसी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री और फारूक अब्दुल्ला को शराब की बिक्री से मिलने वाले राजस्व (रेवेन्यू) की ही चिंता है, तो बीजेपी कार्यकर्ता सत्तारूढ़ पार्टी के लिए ‘मस्जिदों के बाहर बैठकर भीख मांग लेंगे’, लेकिन युवाओं के भविष्य के साथ किसी को खेलने की इजाजत नहीं देंगे।

विरोध कर रहे कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा के 100 दिवसीय नशामुक्ति अभियान पर भी सवाल उठाए और पूछा कि इस अभियान में शराब की बिक्री को शामिल क्यों नहीं किया गया है। बता दें कि एलजी ने 11 अप्रैल को 100 दिनों का एंटी-ड्रग ड्राइव लॉन्च किया था, जिसके बाद से इसे शराब पर भी लागू करने की मांग उठ रही है।

पुलिस का एक्शन, 10 प्रदर्शनकारी लिए गए हिरासत में

हंगामे को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास के पास से खदेड़ दिया। बीजेपी प्रवक्ता साजिद यूसुफ शाह ने बताया कि पुलिस ने उनके समेत कम से कम 10 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। हालांकि, एक घंटे बाद सभी को छोड़ दिया गया।

क्या है पूरा विवाद और किसने क्या कहा?

रविवार को ही मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी की मांग को खारिज कर दिया था। उन्होंने विपक्षी पीडीपी के उस तर्क को भी नकार दिया था जिसमें कहा गया था कि शराब की बिक्री की अनुमति देने से इसके सेवन को बढ़ावा मिलेगा।

उमर के बयान के बाद उनके पिता व पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि 1977 में उनके पिता शेख मोहम्मद अब्दुल्ला ने भी शराब पर बैन लगाने से इनकार कर दिया था, क्योंकि इससे राज्य को भारी राजस्व मिलता था। फारूक ने कहा, ‘अगर आज भी भारत सरकार हमारे राजस्व के नुकसान की भरपाई कर दे, तो मुझे यकीन है कि सरकार शराब पर बैन लगा देगी।’ खुद के शराब न पीने का दावा करते हुए फारूक ने यह भी कहा था कि बैन लगाने से तस्करों को बाहर से शराब लाने से नहीं रोका जा सकेगा।

नेशनल कॉन्फ्रेंस का पलटवार

एनसी के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने इस मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि यह पीडीपी-बीजेपी की ही सरकार थी जिसने 2017 में नई आबकारी नीति लागू की थी। इसी नीति के तहत उन इलाकों में भी शराब की दुकानें खोलने का अनिवार्य प्रावधान किया गया था, जहां पहले से कोई सुविधा नहीं थी।

Previous Post

देश के इन हिस्सों में आने वाली है तबाही? अल-नीनो की वजह से खड़ा हो सकता है संकट

Next Post

सनातन धर्म को खत्म करना होगा… अब क्या बोले उदयनिधि? पूर्व सीएम के बेटे की सफाई

Next Post
सनातन धर्म को खत्म करना होगा… अब क्या बोले उदयनिधि? पूर्व सीएम के बेटे की सफाई

सनातन धर्म को खत्म करना होगा... अब क्या बोले उदयनिधि? पूर्व सीएम के बेटे की सफाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR
  • दिल्ली में जनगणना का आगाज, घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल
  • सनातन धर्म को खत्म करना होगा… अब क्या बोले उदयनिधि? पूर्व सीएम के बेटे की सफाई
  • हम मस्जिदों के बाहर भीख मांग लेंगे… शराबबंदी के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा
  • देश के इन हिस्सों में आने वाली है तबाही? अल-नीनो की वजह से खड़ा हो सकता है संकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In