कोलकाता : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टीएमसी नेता के खेत से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई गिरफ्तारी के बाद की गई तलाशी के दौरान सामने आई, जिसमें लगभग 2 करोड़ 24 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार नेता को पुलिस ने पूछताछ के बाद उनके फार्महाउस के पास स्थित खेत में लेकर गई, जहां जमीन खोदकर पैसों से भरे कई बंडल और बैग बरामद किए गए। नकदी को मिट्टी के नीचे छिपाकर रखा गया था। इससे पहले छापेमारी में उनके आवास और अन्य ठिकानों से भी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह कार्रवाई कथित अनियमितताओं और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के मामले में की गई है। इसके साथ ही मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है और अन्य जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बरामद नकदी से संबंधित दस्तावेज और स्रोतों की जांच की जा रही है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई जारी है।
इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है, हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत