• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
देश में अभी और बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की खपत, 7.73% तक उछाल संभव

पेट्रोल की बिक्री अगस्त में बढ़ी, इस वजह से डीजल की बिक्री में गिरावट

September 2, 2022
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

क्रूड ऑयल 70 डॉलर की ओर? पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखा स्थिर असर

June 30, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

“फडणवीस प्रधानमंत्री बनेंगे तो मैं साथ दूंगा” — उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान

June 30, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जवाब: मैं न अमेरिका विरोधी हूं, न किसी के सामने झुकती हूं

June 30, 2026
आतंकी फंडिंग का लाइसेंस नहीं, पाकिस्तान पर भड़का एफएटीएफ; कड़ा ऐक्शन चेताया

पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत

June 30, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

सीमा पार हमले से अफगानिस्तान में तबाही, भारत ने कहा—यह क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा

June 30, 2026
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

June 30, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

पेट्रोल की बिक्री अगस्त में बढ़ी, इस वजह से डीजल की बिक्री में गिरावट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 2, 2022
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
देश में अभी और बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की खपत, 7.73% तक उछाल संभव

File Photo

नई दिल्ली:देश में पेट्रोल की बिक्री अगस्त में बढ़ी है, लेकिन डीजल  की मांग में गिरावट जारी है। इसका कारण देश के कई भागों में बारिश से कुछ क्षेत्रों में मांग का प्रभावित होना है। उद्योग के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पेट्रोल की बिक्री अगस्त महीने में 5.8 प्रतिशत बढ़कर 28.1 लाख टन रही जबकि जुलाई में यह पांच प्रतिशत घटकर 26.6 लाख टन रही थी।

आंकड़ों के अनुसार, पेट्रोल (Petrol Sales) की खपत अगस्त, 2021 के मुकाबले करीब 16 प्रतिशत और अगस्त, 2020 के मुकाबले 31.7 प्रतिशत अधिक है। अगस्त, 2020 में पेट्रोल की खपत 21.4 लाख टन थी। यह महामारी-पूर्व यानी अगस्त, 2019 के 23.3 लाख टन के मुकाबले 20.6 प्रतिशत अधिक है। सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला ईंधन डीजल की खपत आलोच्य महीने में 4.9 प्रतिशत घटकर 61.1 लाख टन रही, जो जुलाई में 64.2 लाख टन थी। मानसूनी बारिश के कारण डीजल की मांग पर असर पड़ा है। वैसे परंपरागत रूप से अप्रैल-जून के मुकाबले जुलाई-सितंबर में खपत कम होती है। बारिश से आवाजाही के साथ कृषि क्षेत्र में भी मांग कम होती है। डीजल की मांग में जुलाई में 13.1 प्रतिशत की कमी आई थी।

आंकड़ों के अनुसार, हालांकि अगस्त में डीजल की खपत सालाना आधार पर 23.5 प्रतिशत अधिक है। वहीं अगस्त, 2020 के 42.6 लाख टन के मुकाबले यह 43.4 प्रतिशत अधिक है। जबकि कोविड-पूर्व यानी अगस्त, 2019 के 54.8 लाख टन से यह 11.6 प्रतिशत अधिक है। इससे पहले, जून महीने में डीजल की खपत बढ़ी थी। विमानन क्षेत्र में आवाजाही बढ़ने के साथ विमान ईंधन की मांग अगस्त महीने में पिछले माह के मुकाबले दोगुना से अधिक होकर 5,41,000 टन रही।  यह पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 51.4 प्रतिशत और अगस्त, 2020 के मुकाबले 118.9 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, यह कोविड-पूर्व स्तर अगस्त, 2019 की तुलना में 14.3 प्रतिशत कम है।

आंकड़ों के अनुसार, रसोई गैस एलपीजी की बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 24.4 लाख टन रही। यह अगस्त, 2020 के मुकाबले सात प्रतिशत और अगस्त, 2019 की तुलना में 2.5 प्रतिशत अधिक है। मासिक आधार पर एलपीजी की मांग एक प्रतिशत कम रही। इस साल जुलाई में इस ईंधन की मांग 24.6 लाख टन रही थी।

Previous Post

पाकिस्तान के साथ व्यापार शुरू करने की जल्दी में नहीं भारत, शहबाज शरीफ के पाले में डाली गेंद

Next Post

NDTV ने अधिग्रहण पर आयकर विभाग की दी दुहाई, अडानी समूह ने बताया-भ्रामक

Next Post
अडानी समूह की NDTV अधिग्रहण डील में नया ट्विस्ट

NDTV ने अधिग्रहण पर आयकर विभाग की दी दुहाई, अडानी समूह ने बताया-भ्रामक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • क्रूड ऑयल 70 डॉलर की ओर? पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखा स्थिर असर
  • “फडणवीस प्रधानमंत्री बनेंगे तो मैं साथ दूंगा” — उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
  • ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जवाब: मैं न अमेरिका विरोधी हूं, न किसी के सामने झुकती हूं
  • पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत
  • सीमा पार हमले से अफगानिस्तान में तबाही, भारत ने कहा—यह क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In