स्पोर्ट्स डेस्क : अफगानिस्तान ए ने गुरुवार को ट्राई नेशन सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए को 4 रनों से हराया। दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 9 विकेट खोकर 349 रन बनाए। हालांकि बारिश के कारण अफगानिस्तान को संशोधित लक्ष्य मिला, जिसके बाद उन्हें 38 ओवर में 294 रन बनाए थे हालांकि पारी के 26वें ओवर में बारिश के आने के बाद मैच रुका नहीं हो सका और उस समय डकवर्थ लुईस नियम से अफगानिस्तान आगे था।
इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान ए ट्राई नेशन सीरीज का दूसरा मैच आज यानी गुरुवार, 11 जून को दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश के कारण मैच को अब और भी छोटा करना पड़ा है। 38 ओवर ही अब अफगानिस्तान को बल्लेबाजी करनी है और रिवाइज्ड टारगेट 294 रन है। पहले अफगानिस्तान को 350 रन 49 ओवर में बनाने थे। बल्लेबाजों ने भारत के लिए अर्धशतक जड़ा, जबकि अफगानिस्तान के लिए 5 विकेट अब्दुल्लाह अहमदजई ने निकाले। इंडिया ए के लिए प्रभसिमरन ने 84 रन बनाए, जबकि 66-66 रनों की पारी कप्तान तिलक वर्मा और रुतुराज गायकवाड़ ने खेली।
इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने को कहा था। वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने भारतीय पारी का आगाज धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की पार्टनरशिप हुई। भारत को पहला झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा जो अर्धशतक से चूके, मगर 21 गेंदों पर 44 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद बैटिंग करने आए प्रियांश आर्या ने फिर निराश किया और 8 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 12वें ओवर में 100 रन पूरे किए। प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर शतक जड़ा। 22वें ओवर में भारत को तीसरा झटका प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा है जो 84 के निजी स्कोर पर आउट हुए। प्रभसिमरन सिंह शतक से चूक गए। रुतुराज गायकवाड़ 66 रन बनाकर आउट हुए, वहीं कप्तान तिलक वर्मा ने भी फिफ्टी ठोकी। कप्तान तिलक वर्मा भी 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत