• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

सेट्टेबेलो जहाज़ पर हमले के बाद भारत का अमेरिका से कड़ा विरोध

June 11, 2026
मौसम बदले, पर बालों की खूबसूरती नहीं

घर पर बनाएं चावल से हेयर मास्क और पाएं घने, मजबूत बाल

June 12, 2026
त्रयोदशी का रहस्य और प्रदोष व्रत की दोहरी शक्ति

त्रयोदशी का रहस्य और प्रदोष व्रत की दोहरी शक्ति

June 12, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 12 जून 2026

June 12, 2026
समुद्र में बड़ा हादसा: तेल टैंकर में आग, सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित

अमेरिका ने स्वीकारा: ओमान के पास जहाज पर हेलफायर मिसाइल से हमला

June 11, 2026
अनिल अंबानी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कथित बैंकिंग घोटाले पर नोटिस जारी

अनिल अंबानी के खिलाफ दिवालियापन प्रक्रिया तेज, एनसीएलटी ने याचिका स्वीकार की

June 11, 2026
311 रनों के लक्ष्य का शानदार पीछा, भारत ने सात विकेट से सेमीफाइनल जीता

349 रनों के बावजूद इंडिया ए हारी, अफगानिस्तान ए ने 4 रन से जीता मैच

June 11, 2026
निर्माण नगर में संतों का शुभागमन, धर्म जागरण की लहर से वातावरण हुआ आध्यात्मिक

निर्माण नगर में संतों का शुभागमन, धर्म जागरण की लहर से वातावरण हुआ आध्यात्मिक

June 11, 2026
अपनी आत्मा को कषायों से करें रिक्त : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

अपनी आत्मा को कषायों से करें रिक्त : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 11, 2026
कोलकाता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अवैध रिश्ते से पैदा संतान को भी पेंशन का हक

टीएमसी विवाद के बीच अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से राहत

June 11, 2026
ओरेकल की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी! 30 हजार नौकरियों पर खतरा

ओपनडोर की छंटनी: भारत में 250 नौकरियाँ खत्म, संचालन अमेरिका शिफ्ट

June 11, 2026
नेपाल ने दी सफाई: भारतीय आमों पर नहीं लगा कोई प्रतिबंध

सीमाओं के पार भरोसा: भारतीय आम और नेपाल का बाजार

June 11, 2026
पीओके में उबाल: महंगाई विरोधी आंदोलन बना व्यापक जनविद्रोह

चुप्पी टूटती ज़मीन : पीओजेके में उठता असंतोष और सत्ता का सवाल

June 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

सेट्टेबेलो जहाज़ पर हमले के बाद भारत का अमेरिका से कड़ा विरोध

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 11, 2026
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

File Photo

नई दिल्ली : भारत ने अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) द्वारा ओमान तट के पास किए गए एक सैन्य अभियान में भारतीय नाविकों के प्रभावित होने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब पनामा (पलाऊ) ध्वज वाले तेल टैंकर एम/टी सेट्टेबेलो को निशाना बनाया गया।

सेंटकॉम के अनुसार, जहाज़ को “सटीक हथियारों” से उसके इंजन कक्ष में निशाना बनाया गया क्योंकि वह कथित रूप से ईरान से तेल परिवहन कर प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा था।

घटना के बाद भारत ने बुधवार को अमेरिकी चार्ज डी’अफेयर्स जेसन मीक्स को तलब किया। विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (अमेरिका) नागराज नायडू ने भारत की “गहरी चिंता” से अवगत कराते हुए कहा कि भारतीय समुद्री समुदाय की सुरक्षा और कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार दुनिया भर में फैले भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और पश्चिम एशिया तथा फारस की खाड़ी में स्थित भारतीय नागरिकों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद अमेरिकी पक्ष के समक्ष “कड़ा विरोध” दर्ज कराया गया और नाविकों की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट आपत्ति जताई गई।

मंत्रालय के अनुसार भारत ने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा परिस्थितियों में वाणिज्यिक जहाज़ों और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा हमलों को तुरंत रोका जाना चाहिए। साथ ही भारत ने अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत निर्बाध नौवहन और क्षेत्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ओमान के पास हुए इस हमले में जहाज़ पर सवार 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से 21 को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि तीन भारतीय लापता बताए जा रहे हैं। भारतीय दूतावास ओमान प्रशासन के साथ मिलकर राहत और खोज-बचाव अभियान की निगरानी कर रहा है।

दूसरी ओर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि यह कार्रवाई उस समय की गई जब जहाज़ ने ईरान से तेल परिवहन के कथित प्रयास के दौरान “प्रतिबंधों का उल्लंघन” किया। अमेरिकी बयान के अनुसार, जहाज़ के इंजन कक्ष को निशाना बनाकर उसे निष्क्रिय किया गया।

सेंटकॉम ने यह भी कहा कि अब तक आठ जहाज़ों को निष्क्रिय किया जा चुका है, 134 जहाज़ों को वापस मोड़ा गया है और 42 मानवीय सहायता जहाज़ों को सुरक्षित मार्ग दिया गया है।

भारत ने एक बार फिर क्षेत्र में तनाव कम करने, कूटनीतिक समाधान को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों—विशेषकर होर्मुज जलडमरूमध्य—में सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने की अपील की है।

Previous Post

अमेरिका ने स्वीकारा: ओमान के पास जहाज पर हेलफायर मिसाइल से हमला

Next Post

आज का राशिफल : 12 जून 2026

Next Post
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 12 जून 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घर पर बनाएं चावल से हेयर मास्क और पाएं घने, मजबूत बाल
  • त्रयोदशी का रहस्य और प्रदोष व्रत की दोहरी शक्ति
  • आज का राशिफल : 12 जून 2026
  • सेट्टेबेलो जहाज़ पर हमले के बाद भारत का अमेरिका से कड़ा विरोध
  • अमेरिका ने स्वीकारा: ओमान के पास जहाज पर हेलफायर मिसाइल से हमला
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In