डेस्क : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित एक बहुमंजिला सरकारी प्रशासनिक भवन में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में करीब 4000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। ये मशीनें हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनावों में उपयोग की गई थीं।
जानकारी के अनुसार, आग दक्षिण कोलकाता के अलीपुर क्षेत्र स्थित सरकारी भवन में लगी। आग लगने के बाद यह तेजी से भवन की कई मंजिलों तक फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
अधिकारियों के अनुसार, भवन में अलग-अलग स्थानों पर रखी गई ईवीएम मशीनें पूरी तरह आग की चपेट में आ गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लगभग 4000 ईवीएम मशीनें नष्ट हुई हैं, जो करीब 10 विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित बताई जा रही हैं।
घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए लगाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
स्थानीय प्रशासन ने भवन में कूलिंग ऑपरेशन जारी रखा है ताकि दोबारा आग लगने की कोई संभावना न रहे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत