• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
धर्म का टिफिन भी हो तैयार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

धर्म का टिफिन भी हो तैयार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 12, 2026
कोलकाता सरकारी भवन में भीषण आग, लगभग 4000 ईवीएम नष्ट

कोलकाता सरकारी भवन में भीषण आग, लगभग 4000 ईवीएम नष्ट

June 12, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

सांप्रदायिक टिप्पणी के आरोप में ममता बनर्जी पर मामला दर्ज

June 12, 2026
सलमान खान

फिल्म “काला हिरण” विवाद में फंसी, सलमान खान ने हाई कोर्ट में दी चुनौती

June 12, 2026
राहुल गांधी

तीन मौतों पर सियासी संग्राम, राहुल बनाम मोदी बयानबाज़ी तेज

June 12, 2026
फडणवीस

फडणवीस का वार, राउत की अपील; विपक्षी एकता पर सियासी संग्राम

June 12, 2026
केन विलियमसन

केन विलियमसन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, विश्व क्रिकेट में भावुक पल

June 12, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विवाद, संजय राउत बोले—अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे

June 12, 2026
कंगना रनौत का नया फोटोशूट वायरल, आगामी फिल्म को लेकर बढ़ी चर्चा

कंगना रनौत का नया फोटोशूट वायरल, आगामी फिल्म को लेकर बढ़ी चर्चा

June 12, 2026
उधम पोर्टल पर 3 करोड़ से ज्यादा महिला उद्यम पंजीकृत, विकास में बढ़ी भागीदारी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

उधम पोर्टल पर 3 करोड़ से ज्यादा महिला उद्यम पंजीकृत, विकास में बढ़ी भागीदारी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

June 12, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

नामांकन रद्द होने पर पहले चुनाव आयोग जाना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

June 12, 2026
पाक अधिकृत क्षेत्रों में उठता विरोध और शासन पर सवाल

पाक अधिकृत क्षेत्रों में उठता विरोध और शासन पर सवाल

June 12, 2026
सिंधु जल संधि पर तनाव चरम पर, पाकिस्तान ने दी युद्ध की चेतावनी

सिंधु जल संधि पर तनाव चरम पर, पाकिस्तान ने दी युद्ध की चेतावनी

June 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

धर्म का टिफिन भी हो तैयार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आचार्यश्री ने ‘अपाथेय आगे न जाए’ विषय को किया विवेचित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 12, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
धर्म का टिफिन भी हो तैयार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
लाडनूं : जन-जन के मानस को आध्यात्मिक सिंचन प्रदान करने वाले, जन मानस को सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति का मंगल संदेश प्रदान करने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, शांतिदूत, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने शुक्रवार को सुधर्मा सभा में आयोजित प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को आज के निर्धारित विषय ‘अपाथेय आगे न जाए’ को वर्णित कर पावन संबोध देते हुए कहा कि आगम में एक पथदर्शन व संदेश प्रदान किया गया है। जैन दर्शन पुनर्जन्मवाद को मानता है और उसका मजबूती के साथ प्रतिपादन भी करता है। पुनर्जन्म से संबंधित अनेक नियम जैन वाङ्मय में प्राप्त होते हैं।
किस जीव की आगति और कहां पर गति, इनके नियम प्राप्त होते हैं। अगली गति के लिए आयुष्य का कब बंध होता है, इस संदर्भ में भी आगम में बताया गया है। मनुष्य के जीवनकाल के दो हिस्से सम्पन्न होने पर उसके आगे के आयुष्य का बंध हो सकता है। आयुष्य का बंध सातवें गुणस्थान के बाद नहीं होता है। सातवें गुणस्थान में भी आयुष्य का बंध प्रारम्भ नहीं होता। इस प्रकार पुनर्जन्म के विषय में बहुत विस्तार से चर्चा की गई है।
मनुष्य को भी जब आगे जाना होता है तो उसे आगे जाने से पहले उसकी तैयारी करने का प्रयास करना चाहिए और यह ध्यान देना चाहिए कि अपाथेय में न जाए। अगली गति के लिए आदमी को अभी से तैयारी कर लेने का प्रयास करना चाहिए। रास्ता लम्बा हो और उस पर सद्गुण रूपी जल आदि सहित अपनी यात्रा का टिफिन तैयार करने का प्रयास करना चाहिए। साधु को अपने नियमों का पालन करते हुए आगे की गति पर ध्यान देने का प्रयास करना चाहिए। साधु का समय स्वाध्याय आदि में लगे। साधु को तो और अच्छे ढंग से अपनी आगे की यात्रा टिफिन तैयार करने का प्रयास करना चाहिए। जितना ज्ञान हो, उसका कंठस्थ करने का प्रयास करना चाहिए। पूरे उत्तरज्झयणाणि अथवा दसवेआलियं को ही कंठस्थ करने का प्रयास करना चाहिए। जो सेवा सापेक्ष हों, उनकी सेवा करने का प्रयास हो। सेवा करना भी निर्जरा का एक तप है। वृद्ध हों, ग्लान हों, रोगग्रस्त हों अथवा सेवा सापेक्ष हों तो उन्हें भी अपने पास रखने का प्रयास करना चाहिए अैर समुचित सेवा देने का प्रयास होना चाहिए। विनयभाव, अहोभाव से सेवा करने तथा तप करने वाले भी पाथेय को एकत्रित करने वाले होते हैं। जो पाथेय लेकर आगे की गति करते हैं, वे सुखी होते हैं।
गृहस्थ जीवन में भी आदमी को धर्म का टिफिन तैयार करने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में संयम की साधना चले, व्रत-नियमों का पालन हो, आचार शुद्ध हो, विचार अच्छे रहें, सद्कार्यों में समय का नियोजन हो तो धर्म की अच्छी टिफिन तैयार हो सकती है। श्रावक-श्राविकाओं के लिए सुमंगल साधना भी चलती है, जो अच्छा पाथेय बन सकता है। इस प्रकार गृहस्थ को अपनी अगली गति का ध्यान देने का प्रयास करना चाहिए। वर्तमान जीवन की अनुकूलता तो मानों पूर्वजन्म की कमाई है, जिसका फल अभी प्राप्त हो रहा है तो इस जीवन में धार्मिक कमाई करने का प्रयास हो तो ताकि आगे का जीवन भी सुखमय रह सके। गृहस्थ जीवन में जितनी संभव हो सके, सामायिक हो, जीवन में ईमानदारी रहे, नशा आदि से दूरी रहे और आध्यात्मिक-धार्मिक सेवा का प्रयास हो तो अगली गति भी पाथेय से युक्त बन सकती है।
मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं की जिज्ञासाओं के उत्तर प्रदान किए।
Previous Post

राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विवाद, संजय राउत बोले—अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे

Next Post

केन विलियमसन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, विश्व क्रिकेट में भावुक पल

Next Post
केन विलियमसन

केन विलियमसन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, विश्व क्रिकेट में भावुक पल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोलकाता सरकारी भवन में भीषण आग, लगभग 4000 ईवीएम नष्ट
  • सांप्रदायिक टिप्पणी के आरोप में ममता बनर्जी पर मामला दर्ज
  • फिल्म “काला हिरण” विवाद में फंसी, सलमान खान ने हाई कोर्ट में दी चुनौती
  • तीन मौतों पर सियासी संग्राम, राहुल बनाम मोदी बयानबाज़ी तेज
  • फडणवीस का वार, राउत की अपील; विपक्षी एकता पर सियासी संग्राम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In