डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच कथित “ट्रैक-2 वार्ता” को लेकर उठे विवाद पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम माधव ने स्पष्ट रूप से इन दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोलंबो में किसी भी प्रकार की भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय ट्रैक-2 बातचीत नहीं हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक क्षेत्रीय सुरक्षा सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई थी। हालांकि, राम माधव ने इन दावों को “पूरी तरह गलत और भ्रामक” बताया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कोलंबो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्थान द्वारा आयोजित दक्षिण एशिया संवाद (साउथ एशिया डायलॉग) में शामिल हुए थे, जिसमें भारत, श्रीलंका, अमेरिका, ब्रिटेन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान सहित कई देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इसे केवल एक बहुपक्षीय सम्मेलन के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि किसी प्रकार की द्विपक्षीय भारत-पाक वार्ता के रूप में।
राम माधव ने यह भी कहा कि उन्हें केवल एक सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया था और उन्होंने किसी भी तरह की बैकचैनल या औपचारिक बातचीत में भाग नहीं लिया।
इस मामले को लेकर राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई थी, लेकिन उनके बयान के बाद स्थिति पर स्पष्टता आई है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत