• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पुरुषादानीय व लोकपूजित थे भगवान पार्श्वनाथ : महातपस्वी महाश्रमण

पुरुषादानीय व लोकपूजित थे भगवान पार्श्वनाथ : महातपस्वी महाश्रमण

July 6, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ियों पर भरोसा

July 6, 2026
जकार्ता में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन

जकार्ता में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की मौजूदगी पर ईरान ने जताया आभार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की मौजूदगी पर ईरान ने जताया आभार

July 6, 2026
इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एफ-16 और सुखोई-30 विमानों ने किया हवाई स्वागत

इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एफ-16 और सुखोई-30 विमानों ने किया हवाई स्वागत

July 6, 2026
भारत के साथ तनाव: पाकिस्तान हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ाकर दहशत में

पहलगाम आतंकी हमला: एनआईए की चार्जशीट में हाफिज सईद नामजद

July 6, 2026
आईपीओ

एनएसई लाएगा मेगा आईपीओ, सितंबर 2026 में लिस्टिंग की संभावना

July 6, 2026
धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

July 6, 2026
दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

July 6, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल, आयोग ने जारी किया शेड्यूल

July 6, 2026
पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने भारत से मांगी मदद

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष

July 6, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

“अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

पुरुषादानीय व लोकपूजित थे भगवान पार्श्वनाथ : महातपस्वी महाश्रमण

युगप्रधान अनुशास्ता ने आज के निर्धारित विषय को किया व्याख्यायित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 6, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
पुरुषादानीय व लोकपूजित थे भगवान पार्श्वनाथ : महातपस्वी महाश्रमण
लाडनूं : वर्तमान समय में मानूसन पूरे भारत में सक्रिय नजर आ रहा है। कहीं बहुत तीव्र वृष्टि तो कहीं-कहीं अल्पवृष्टि की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान में भी अभी तक जहां तेज रेत भरे आंधी-तूफान आते थे, अब वहां वर्षा ने अपना प्रभाव जमा लिया है। यह बरसात पूरे देश के किसानों को कृषि कार्य के लिए मानों अभिप्रेरित कर रही है। देश भर में किसान अपनी-अपनी भौगोलिक संरचना के अनुसार फसलों के उत्पादन के लिए खेतों को बनाने और उसमें फसलों के लगाने का कार्य प्रारम्भ भी कर दिया है। वहीं वर्तमान समय में राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं में स्थित जैन विश्व भारती के भव्य परिसर में योगक्षेम वर्ष का महामंगल प्रवास करने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी जन-जन के मानस को आध्यात्मिक अभिसिंचन प्रदान कर रहे हैं।
मौनसूनी बरसात के कारण युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम के लिए सुधर्मा सभा में नहीं पधार पाए तो आचार्यश्री ने जनता को अपने प्रवास स्थल से ही मंगल प्रतिबोध प्रदान कर कृतार्थ किया। महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आज के निर्धारित विषय ‘विद्या और आचार के पारगामी आचार्य कुमार श्रमण केशी’ को आगम माध्यम से व्याख्यायित करते हुए कहा कि जम्बूद्वीप के इस भरतक क्षेत्र में इस अवसर्पिणी काल में चौबीस तीर्थंकर हो चुके हैं। अब कोई तीर्थंकर वर्तमान में नहीं होने वाले। इसलिए वर्तमान में तीर्थंकरों का अभाव है। इस अवसर्पिणी काल के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभ और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर हुए। उनसे पूर्ववर्ती अर्थात तेईसवें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ हुए। वे वीतराग थे, उनका नाम पार्श्व था। वे लोकपूजित थे। उनको पुरुषादानीय विशेषण का भी उपयोग किया गया। यह विशेषण उनकी लोकप्रियता का द्योतक हो सकता है। सबसे अधिक स्तोत्र, मंत्र आदि भी भगवान पार्श्व के संदर्भ में प्राप्त है, उतना अन्य तीर्थंकरों के संदर्भ में नहीं प्राप्त है। वे धर्म तीर्थंकर थे। भगवान महावीर के समय भी भगवान पार्श्वनाथ के परंपरा के शिष्य थे। आगमों में ऐसे प्रसंग भी प्राप्त होते हैं। वे दुनिया के दीपक के प्रकाश देने वाले प्रदीप थे। वे लोक के दीपक थे। उनकी शिष्य संपदा भी थी। उनके एक शिष्य भी महायशस्वी थे, जिनका नाम था-केशी कुमार श्रमण।
अविवाहित अवस्था में उन्होंने दीक्षा स्वीकार की थी। वे चौथे पट्टधर आचार्य थे। वे विद्या में पारगामी और आचार में भी पारगामी थे। विद्या, ज्ञान में पारंगत होना विशेष बात होती है। बड़े महिमावान संत थे। वे चरित्रवान और सिद्धांत ज्ञाता थे। उनके जीवन की इस विशेषता को समझने का प्रयास करें। जिसका चारित्र अच्छा होता है, उनकी मुक्ति सुनिश्चित होती है। दो ज्ञानी आपस में मिलते हैं तो कितनी ज्ञान की चर्चाएं होती हैं। उस चर्चा को सुनने का अवसर मिले तो लोगों के ज्ञान का कितना विकास हो सकता है।
आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं की जिज्ञासाओं के उत्तर प्रदान किए। यह जिज्ञासा का क्रम मानों ज्ञान को पुष्ट बनाने वाले सिद्ध हो रहे हैं। आचार्यश्री ने तेरापंथ दर्शन और भिक्षु विचार दर्शन पुस्तकों द्वारा इस योगक्षेम वर्ष में अच्छा अध्ययन कर ज्ञानात्मक विकास करने की प्रेरणा प्रदान की।
Previous Post

एनएसई लाएगा मेगा आईपीओ, सितंबर 2026 में लिस्टिंग की संभावना

Next Post

पहलगाम आतंकी हमला: एनआईए की चार्जशीट में हाफिज सईद नामजद

Next Post
भारत के साथ तनाव: पाकिस्तान हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ाकर दहशत में

पहलगाम आतंकी हमला: एनआईए की चार्जशीट में हाफिज सईद नामजद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ियों पर भरोसा
  • जकार्ता में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन
  • खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की मौजूदगी पर ईरान ने जताया आभार
  • इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एफ-16 और सुखोई-30 विमानों ने किया हवाई स्वागत
  • पहलगाम आतंकी हमला: एनआईए की चार्जशीट में हाफिज सईद नामजद
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In