नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के प्रमुख हाफिज सईद को आरोपी के रूप में नामित किया है।
एनआईए ने विशेष अदालत, जम्मू में दाखिल इस पूरक आरोपपत्र में हाफिज सईद को न केवल व्यक्तिगत रूप से बल्कि लश्कर-ए-तैयबा और उसके सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के प्रमुख के रूप में भी आरोपी बताया है। यह मामला 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए उस आतंकी हमले से जुड़ा है, जिसमें कई पर्यटकों की मौत हुई थी।
जांच एजेंसी के अनुसार, हमले की साजिश सीमा पार से रची गई थी और इसमें आतंकी नेटवर्क की संगठित भूमिका सामने आई है। चार्जशीट में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमले की योजना, समन्वय और क्रियान्वयन में विदेशी हैंडलर्स और आतंकी संगठनों की सक्रिय भूमिका रही।
एनआईए की यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ जांच में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे सीमा पार सक्रिय आतंकी नेटवर्क और उनके शीर्ष नेतृत्व पर कानूनी शिकंजा और मजबूत हुआ है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत