तेहरान: ईरान ने अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की आधिकारिक भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया है। ईरान ने इसे दोनों देशों के बीच दशकों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों और पारस्परिक सम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि भारत की यह संवेदनशीलता और समर्थन हमेशा याद रखा जाएगा।
ईरानी दूतावास द्वारा जारी बयान में भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा गया कि राष्ट्रीय शोक की इस घड़ी में भारत की उपस्थिति ने दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को एक बार फिर मजबूत किया है।
बयान में कहा गया कि भारत ने जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ ईरान का साथ दिया, वह मित्रता का ऐसा भाव है जिसे कभी भुलाया नहीं जाएगा। ईरान ने विश्वास जताया कि यह कदम दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अंतिम संस्कार समारोह में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया। ईरान ने उनकी उपस्थिति को दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग का महत्वपूर्ण प्रतीक बताया।
आयतुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया, जबकि तेहरान में लाखों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि भारत की भागीदारी का विशेष महत्व है और इससे दोनों देशों के पारंपरिक मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई ऊर्जा मिलेगी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत