मुंबई : अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अब बॉलीवुड में अभिनय की नई पारी शुरू करने जा रही हैं। उन्होंने पुष्टि की है कि वह निर्माता एकता कपूर की आगामी फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी। इस फिल्म की खास बात यह होगी कि इसमें उनके बेटे यशवर्धन आहूजा मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि सुनीता उनकी मां के किरदार में नजर आएंगी।
सुनीता आहूजा ने एक बातचीत में बताया कि एकता कपूर के साथ उनका लंबे समय से पारिवारिक संबंध रहा है और इसी आत्मीयता के चलते उन्होंने फिल्म का प्रस्ताव स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक नया और यादगार अनुभव होगा। साथ ही उन्होंने इसे बॉलीवुड में मां-बेटे की अनूठी लॉन्चिंग बताया।
उन्होंने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह उन्हें वर्षों से प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा है, उसी तरह उनके बेटे यशवर्धन को भी स्नेह और समर्थन दें। सुनीता ने विश्वास जताया कि दर्शक यशवर्धन को भी खुले दिल से स्वीकार करेंगे।
यशवर्धन आहूजा लंबे समय से अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में रहे हैं। अब वह एकता कपूर की इस फिल्म के जरिए आधिकारिक तौर पर फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वहीं, गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना आहूजा पहले ही फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।
बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज सितंबर 2026 के आसपास हो सकती है। हालांकि, फिल्म के शीर्षक और अन्य कलाकारों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत