वडोदरा:गुजरात की वडोदरा के सेंट्रल जेल में 7 कैदियों ने जेल प्रशासन से त्रस्त होकर फिनाइल का सेवन कर लेने के बाद हड़कंप मच गया है। फिनाइल पीने वाले कैदियों को तुरंत इलाज के लिए सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान कैदियों ने आरोप लगाया है कि जेल प्रशासन की ओर से निरंतर मानसिक परेशान किए जाने के बाद ही उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
सुरक्षा पर सवाल
बुधवार को वडोदरा के सेंट्रल जेल में कैदियों की सुरक्षा पर सवाल उत्पन्न हो गया है। जेल में सजा काट रहे हर्षिल लिबाचीया सहित 7 कैदियों ने फिनाइल का सेवन कर लिया। हर्षिल के खिलाफ एडमिशन और नौकरी के मामले में ठगी का केस दर्ज हुआ है। जबकि अभी झा पादरा में मर्डर केस में चर्चा में रहा है।
सभी की हालत में सुधार
इन दोनों आरोपियों सहित 7 कैदियों द्वारा एक साथ फिनाइल का सेवन करने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सभी कैदियों को इलाज के लिए सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सभी की हालत में सुधार है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
