• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात

गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात

September 22, 2022
राजनाथ सिंह: भारत के रक्षा उद्योग ने दुनिया में अपनी ताकत दिखाई

पूर्वोत्तर अब सिर्फ सीमा नहीं, भारत की सुरक्षा और शक्ति का रणनीतिक स्तंभ: राजनाथ सिंह

June 21, 2026
ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

June 21, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

गर्मी से राहत की उम्मीद, उत्तर भारत में प्री-मानसून बारिश का दौर

June 21, 2026
राहुल गांधी का ‘नो एंट्री’ संदेश? शुभेंदु अधिकारी को लेकर सियासी खुलासा

राहुल गांधी का ‘नो एंट्री’ संदेश? शुभेंदु अधिकारी को लेकर सियासी खुलासा

June 21, 2026
शुभमन गिल हैं ‘कम्प्लीट बल्लेबाज’, विराट से की अलग तुलना: कैफ

शुभमन गिल हैं ‘कम्प्लीट बल्लेबाज’, विराट से की अलग तुलना: कैफ

June 21, 2026
यशस्वी जायसवाल बने रिकॉर्ड मशीन, छठी पारी में दूसरा शतक जड़कर रचा इतिहास

यशस्वी जायसवाल बने रिकॉर्ड मशीन, छठी पारी में दूसरा शतक जड़कर रचा इतिहास

June 21, 2026
माहरंग बलूच

हुडा जेल में बंद बीवाईसी नेताओं का धरना जारी, ‘फेसलेस ट्रायल’ पर उठे सवाल

June 21, 2026
बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी

बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी

June 21, 2026
“वेलकम टू द जंगल” का धमाका, ट्रेलर ने दिलाई IMDb में नंबर-1 रैंकिंग

सिनेमाघरों में मनोरंजन का महाधमाका, ‘वेलकम टू द जंगल’ पर टिकीं निगाहें

June 21, 2026
आईपीओ

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ को सेबी की मंजूरी

June 21, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 21, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 22, 2022
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात

गुरुग्राम:दिल्ली से सटे हरियाणा की मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में गुरुवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश से हालाल बिगड़ गए। बारिश ने नगर निगम और प्रशासन के सभी दावों की पोल खोलकर रख दी है। बारिश ने शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए। इसके साथ ही शाम को दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

हाईवे और शहर की अंदरूनी सड़कों पर भी चार से पांच फीट तक पानी भर गया। इसके चलते लोग दिनभर जलभराव और जाम से जूझते रहे। गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग हुई बारिश के दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। गुरुग्राम से दिल्ली और दिल्ली से जयपुर जाने वाहन चालकों को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भारी जाम से जूझना पड़ा। हालांकि, राहगीर समय से घर पहुंच सकें, उसके लिए 1200 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी देर रात तक सड़कों पर मौजूद रहे।

सात घंटे से मिलेनियम सिटी में हो रही बारिश के बाद हाईवे पर कई जगह जलभराव हो गया। जलभराव के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। दिल्ली से जयपुर जाने की तरफ नरसिंघपुर के पास हुए जलभराव के कारण सर्विस रोड और हाईवे पर जलभराव हो गया। उसके कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और देखते ही देखते कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें हाईवे पर लग गईं। इस हिस्से पर रात आठ बजे तक ऐसे ही हालात रहे। इसके अलावा गुरुग्राम से दिल्ली की तरफ सिग्नेचर फ्लाईओवर, शंकर चौक फ्लाईओवर के पास भी वाहन रेंगते रहे।

वहीं दिल्ली से जयपुर की तरफ एंबियस मॉल से साइबर सिटी की तरफ वाहन रेंगते रहे। इसके अलावा लेजरवैली कट, झाड़सा के पास भी ऐसे ही हालात रहे। वहीं, शहर के अंदरूनी इलाकों में भी जाम की दिक्कत रही। बसई चौक पर जलभराव होने से जाम लग गया। इसके अलावा मेहफिल्ड गार्डन, हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर भी जलभराव के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चले। इसके अलावा गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर भी ऐसे ही परेशानियां रही।

बारिश के बाद 80 से ज्यादा जगहों पर जलभराव होने से लोग देर रात तक दिक्कतों का सामना करते रहे। बारिश के कारण पुराने और नए गुरुग्राम के साथ-साथ हाईवे पर भी जलभराव हुआ। मुख्य रूप से एआईटी चौक, सीआरपीएफ चौक, पॉस्को सेक्टर-18, गुड अर्थ मॉल, आर्टमिस चौक, सेक्टर-46/47  ट्रैफिक लाइट,सेक्टर-21/22 सहित अन्य इलाकों में जलभराव हुआ।

Previous Post

ईरान में महिला क्रांति और तेज, हिजाब के खिलाफ प्रदर्शनों में अब तक 31 की मौत

Next Post

सेंट्रल जेल 7 कैदियों ने एक साथ फिनाइल पीया, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप

Next Post
सेंट्रल जेल 7 कैदियों ने एक साथ फिनाइल पीया, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप

सेंट्रल जेल 7 कैदियों ने एक साथ फिनाइल पीया, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्वोत्तर अब सिर्फ सीमा नहीं, भारत की सुरक्षा और शक्ति का रणनीतिक स्तंभ: राजनाथ सिंह
  • ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”
  • गर्मी से राहत की उम्मीद, उत्तर भारत में प्री-मानसून बारिश का दौर
  • राहुल गांधी का ‘नो एंट्री’ संदेश? शुभेंदु अधिकारी को लेकर सियासी खुलासा
  • शुभमन गिल हैं ‘कम्प्लीट बल्लेबाज’, विराट से की अलग तुलना: कैफ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In