• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कैसे सियासत और विरासत दोनों जीतने का मिला उद्धव ठाकरे को मौका

कैसे सियासत और विरासत दोनों जीतने का मिला उद्धव ठाकरे को मौका

September 24, 2022
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

June 22, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित

June 22, 2026
तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

June 22, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत

June 22, 2026
ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

June 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज

June 22, 2026
उथप्पा का विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सुझाव

“मैं इससे पूरी तरह दूर हूं”: टेस्ट वापसी पर विराट कोहली का बड़ा बयान

June 22, 2026
ख्वाजा आसिफ

“पानी छिना तो जंग तय”: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

June 22, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून से पहले मौसम का कहर, उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

June 22, 2026
योगी

महिला सुरक्षा पर सख्त योगी: अपराधियों को मिली ‘सीधी चेतावनी’

June 22, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश का SIT पर तंज, बोले—जांच रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी

June 22, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

‘व्यक्तिपूजा नहीं चलेगी’: नारेबाजी पर भड़के खरगे, संगठन अनुशासन पर जोर

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

कैसे सियासत और विरासत दोनों जीतने का मिला उद्धव ठाकरे को मौका

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 24, 2022
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
कैसे सियासत और विरासत दोनों जीतने का मिला उद्धव ठाकरे को मौका

File Photo

मुंबई:बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना को बड़ी राहत दी। ठाकरे गुट अब मुंबई के बीचोंबीच स्थित शिवाजी पार्क में पांच अक्टूबर को वार्षिक दशहरा रैली कर सकता है। हाईकोर्ट का यह फैसला उद्धव गुट के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। इसी साल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों की बगावत के बाद महाराष्ट्र की सत्ता गंवाने वाले उद्धव ठाकरे के लिए कोर्ट का एक फैसला कई मायनों में बड़ी राहत है। ठाकरे के पास सियासत और विरासत दोनों जीतने का मौका है। शिवसेना इसी जगह से निकली है। ऐसे में सरकार गंवाने के बाद अपनी पहली रैली से उद्धव ठाकरे इमोशनल कार्ड खेल सकते हैं। कहते हैं कि बाल ठाकरे इसी जगह से हर साल पार्टी की आगे की दिशा तय करते थे। संकट की घड़ी में उद्धव ठाकरे के पास भी ऐसा ही मौका है। हर साल दशहरा रैली शिवसेना के लिए किसी बड़े उत्सव की तरह होती है।

शिवाजी पार्क में दशहरा रैलियों में ही बाल ठाकरे ने बड़ी घोषणाएं कीं थीं। इसी रैली में बाल ठाकरे ने अपने पोते आदित्य ठाकरे को लेकर जनता से अपील की थी। उन्होंने अपने अंतिम दशहरा संबोधन में शिवसैनिकों से अपने संदेश में उद्धव और आदित्य का ख्याल रखने को कहा था। 24 अक्टूबर, 2012 को अपने अंतिम दशहरा संबोधन में, बाल ठाकरे ने कांग्रेस और राकांपा के खिलाफ आवाज उठाई और अपने बेटे और पोते के लिए समर्थन मांगा था। उन्होंने कहा था, “आपने मेरा ख्याल रखा। अब, उद्धव और आदित्य का ख्याल रखना।”

शिवसेना के लिए क्यों महत्वपूर्ण है शिवाजी पार्क?

जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे तब उनका शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के मराठी बहुल दादर इलाके में 28 एकड़ के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क मैदान में ही हुआ था। शिवाजी पार्क शिवसेना का एक बेशकीमती गढ़ है। 1995 में भी, जब पूर्व शिवसेना-भाजपा गठबंधन ने पहली बार राज्य का चुनाव जीता था, तब भी इसी स्थान पर शिवसेना नेता मनोहर जोशी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। पांच दशकों से अधिक समय से, मुंबई का शिवाजी पार्क वार्षिक दशहरा रैली के लिए शिवसेना का स्थल रहा है। जब बाल ठाकरे ने 1966 के दशहरे पर पार्क में अपनी पहली आधिकारिक रैली की, तो उसमें भारी भीड़ उमड़ी और एक परंपरा की शुरुआत हो गई। तब से हर साल शिवसेना ने दशहरा रैली शिवाजी पार्क में ही की है।

शिवसेना और उसकी दशहरा रैली

1966 में, बाल ठाकरे ने शिवसेना का गठन किया। इसी साल बाल ठाकरे ने शिवाजी पार्क में अपनी पहली रैली की थी। तब से वह हर साल दशहरा के दिन शिवाजी पार्क में रैली करते रहे। इस पार्क ने स्थानीय जनता के समर्थन को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसकी वजह यह भी रही क्योंकि दादर का यह इलाका मराठों का गढ़ है। तेजतर्रार नेता को देखने के लिए बड़ी भीड़ उमड़ती थी। इस दिन उनका भाषण महत्वपूर्ण हो जाता था क्योंकि यही भाषण पार्टी की आगे की दिशा तय करता था। इन वर्षों में, ठाकरे अन्य राजनीतिक हस्तियों को दशहरा रैली में शामिल करते रहे, जिनमें भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी और प्रमोद महाजन, समाजवादी जॉर्ज फर्नांडीस व शरद पवार शामिल हैं। 2010 में, जब बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई नगर निकाय को शिवाजी पार्क को साइलेंट जोन के रूप में अधिसूचित करने का निर्देश दिया, तो ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में आदेश पर जमकर निशाना साधा। हालांकि अदालत ने बाद में वार्षिक सभा की अनुमति दे दी थी।

पांच दशक से अधिक समय के बाद भी दशहरा रैली की परंपरा अभी भी जारी है। ठाकरे के पुत्र व उत्तराधिकारी उद्धव हर साल यहां रैली को संबोधित करते आ रहे हैं। शिवसेना मुख्यालय जिसे सेना भवन कहते हैं वह भी इसके पास में ही स्थित है। बाल ठाकरे कई वर्षों तक इसी पार्क के आसपास रहे। मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी इसी इलाके के रहने वाले हैं। पार्क में बाल ठाकरे को समर्पित एक स्मृति स्थल है। यही नहीं, 2018 में बीएमसी ने मुंबई के मेयर बंगले को एक बड़ा स्मारक बनाने के लिए एक ट्रस्ट को सौंप दिया था।

बाल ठाकरे के पिता से जुड़ा है पार्क का इतिहास

इस जगह का इतिहास 1925 से शुरू होता है। 1925 में इसे माहिम पार्क के रूप में स्थापित किया गया था। लेकिन स्वतंत्रता सेनानी और तत्कालीन बीएमसी पार्षद अवंतिकाबाई गोखले के प्रयासों के कारण 1927 में इस खुली जगह का नाम बदलकर शिवाजी पार्क कर दिया गया। जनता के पैसों से यहां शिवाजी की एक प्रतिमा का भी निर्माण किया गया था। 1930 और 1940 के दशक में, इसी पार्क ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता रैलियों की मेजबानी की, और स्वतंत्रता के बाद संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन का भी गढ़ यही पार्क बना। आंदोलन के नेताओं में शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के पिता समाज सुधारक केशव सीताराम उर्फ प्रबोधंकर ठाकरे थे।

Previous Post

सो जा वरना बिग बॉस आ जाएगा’ गब्बर बन सलमान खान ने दी ‘चेतावनी

Next Post

एकनाथ शिंदे के बेटे श्नीकांत मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ देने लगे आदेश, एनसीपी बोली- सुपर सीएम मिल गया

Next Post
एकनाथ शिंदे के बेटे श्नीकांत मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ देने लगे आदेश, एनसीपी बोली- सुपर सीएम मिल गया

एकनाथ शिंदे के बेटे श्नीकांत मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ देने लगे आदेश, एनसीपी बोली- सुपर सीएम मिल गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
  • 10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित
  • तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल
  • तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत
  • ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In