• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उत्तर प्रदेश में सरकार बनते ही महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट

योगी सरकार ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात, आर्थिक सहायता के लिए कोष गठित, मिलेगी फेलोशिप

October 4, 2022
नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

May 15, 2026
संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 15, 2026
BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

May 15, 2026
नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

May 15, 2026
खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

May 15, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

May 15, 2026
अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

May 15, 2026
नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

May 15, 2026
एयर इंडिया

एयर इंडिया को 26 हजार 700 करोड़ रुपये का भारी घाटा

May 15, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम में ₹3 की बढ़ोतरी, आम जनता पर महंगाई का असर बढ़ा

May 15, 2026
भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

May 15, 2026
ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात, आर्थिक सहायता के लिए कोष गठित, मिलेगी फेलोशिप

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
उत्तर प्रदेश में सरकार बनते ही महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट

File Photo

लखनऊ:यूपी की योगी सरकार ने खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन जारी रखने में अब आर्थिक समस्या आड़े नहीं आएगी। राज्य सरकार ने एकलव्य क्रीड़ा कोष का गठन किया है। इसके तहत खिलाड़ियों को खेल में उच्च स्तरीय प्रदर्शन एवं संवर्धन के लिए फेलोशिप प्रदान करेगी। बापू भवन में सोमवार को अपर मुख्य सचिव खेल डा. नवनीत सहगल की अध्यक्षता में एकलव्य क्रीड़ा कोष की बैठक हुई। बैठक में 35 खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही एकलव्य क्रीड़ा कोष से जनपद व मण्डल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी पंजीकृत खिलाड़ियों, आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों एवं स्पोर्ट्स कालेज के खिलाड़ियों को आयुषमान भारत योजना के तहत कवर कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।

डा. सहगल ने बताया कि एकलव्य क्रीड़ा कोष के तहत खेल संघों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल विधा से संबंधित आवश्यक उपकरणों कोखरीदने के लिए पांच लाख तक का अनुदान दिया जाएगा।

सम्बद्धता प्राप्त खेल संघों द्वारा चार वर्षों के अंतराल पर आयोजित एशियन चैम्पियनशिप, एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप, विश्व चैम्पियनशिप तथा एशिया कप में पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को शारीरिक विकास एवं संवर्धन के लिए डाइट मनी के रूप में तीन लाख रुपये की धनराशि प्रतिवर्ष दी जाएगी।

इसी प्रकार जूनियर एशियन चैम्पियनशिप, जूनियर विश्व चैम्पियनशिप, जूनियर वर्ल्ड कप, एशियन कप, यूथ ओलम्पिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, सैफ गेम्स पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रतिवर्ष दी जायेगी। इसके अलावा ओलम्पिक गेम्स के लिए क्वालीफाई करने और कोचिंग कैम्प के लिए खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।

इसके साथ ही खेल प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण के दौरान लगने वाली चोट के उपचार हेतु खिलाड़ी को पांच लाख रुपये वित्तीय मदद दी जायेगी। बैठक में एकलव्य क्रीड़ा कोष के सचिव निदेशक खेल डा. आरपी सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कालोनियों में बच्चों के खेलने के लिए कम से कम एक पार्क 

शहरों में बच्चों को खेलने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। नगर निगम क्षेत्र के तहत आने वाली कालोनियों में बच्चों के खेलने के लिए कम से कम एक पार्क की व्यवस्था की जायेगी। अपर मुख्य सचिव खेल डा. नवनीत सहगल ने प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन को इस संबंध में एक पत्र भेजा है।

डा. सहगल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार नगरीय क्षेत्रों से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल सुविधाओं का विकास कर रही है। गांव, ब्लाक एवं जनपद स्तर पर खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल एसोसिएशन व संस्थाओं से वार्ता कर सुझाव आमंत्रित किये गये थे।

इसी क्रम में यह तथ्य सामने आया कि शहरों में विकास प्राधिकरणों एवं नगर निगमों द्वारा कई पार्कों का विकास किया गया है, परन्तु स्थानीय पार्कों में बच्चों को खेलने की मनाही रहती है। स्थानीय स्तर पर बच्चों को खेलने की समुचित जगह नहीं मिल पाती है।

Previous Post

‘कल तक दोस्ती निभा रहे थे,आज क्या हो गया’, सीएम गहलोत का मीडिया पर तंज

Next Post

तलाकशुदा और विधवा बेटियों को लेकर बड़ी राहत, यूपी सरकार बढ़ाएगी पेंशन, शासनादेश जारी

Next Post
यूपी में नए शहरों को आदर्श नगर बनाएगी योगी सरकार, होंगी ये सुविधाएं

तलाकशुदा और विधवा बेटियों को लेकर बड़ी राहत, यूपी सरकार बढ़ाएगी पेंशन, शासनादेश जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार
  • संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
  • BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक
  • नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें
  • खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In