• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राहुल गांधी

राहुल गांधी की बाइडन पर टिप्पणी से मचा हंगामा, डॉक्टरों ने माफी की मांग की

November 22, 2024
भीगी सड़कों से सुकून तक: मानसून रोड ट्रिप्स का जादू

भीगी सड़कों से सुकून तक: मानसून रोड ट्रिप्स का जादू

June 30, 2026
हनुमान

जहाँ अहंकार समाप्त होता है, वहीं से हनुमान कृपा प्रारंभ होती है

June 30, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 30 जून 2026

June 30, 2026
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

June 29, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल बिक्री पर सभी अस्थायी पाबंदियां खत्म

June 29, 2026
1990 के सरला भट्ट मामले में बड़ा एक्शन, यासीन मलिक पर चलेगा ट्रायल

1990 के सरला भट्ट मामले में बड़ा एक्शन, यासीन मलिक पर चलेगा ट्रायल

June 29, 2026
अकाल तख्त के सामने पेश हुए भगवंत मान, बेअदबी कानून पर मांगा गया जवाब

अकाल तख्त के सामने पेश हुए भगवंत मान, बेअदबी कानून पर मांगा गया जवाब

June 29, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

June 29, 2026
आत्मा ही है सच्चा मित्र और शत्रु : मुनिश्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’ का प्रेरक संदेश

आत्मा ही है सच्चा मित्र और शत्रु : मुनिश्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’ का प्रेरक संदेश

June 29, 2026
कठिनाइयों में भी रहे निर्भीकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

कठिनाइयों में भी रहे निर्भीकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 29, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : आठों आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : आठों आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे

June 29, 2026
स्टालिन

तमिलनाडु की विजय सरकार पर मंडराया संकट? स्टालिन का बड़ा दावा

June 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

राहुल गांधी की बाइडन पर टिप्पणी से मचा हंगामा, डॉक्टरों ने माफी की मांग की

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 22, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
राहुल गांधी

File Photo

डेस्क:अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ टिप्पणी करके कांग्रेस नेता राहुल गांधी घिर गए हैं। डॉक्टर्स के एक समूह ने कहा कि अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। राहुल की टिप्पणी से पता चलता है कि उनमें संवेदनशीलता की कमी है। पूर्व कांग्रेस प्रमुख व राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा गया है। इसमें ‘नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन भारत’ के अध्यक्ष सीबी त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणियां उम्र बढ़ने और संज्ञानात्मक स्वास्थ्य के बारे में हानिकारक रूढ़िवादिता को कायम रखने वाली हैं। महाराष्ट्र के अमरावती में 16 नवंबर को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था, ‘ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की तरह स्मृति लोप से पीड़ित हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बाइडन का जिक्र किया।

सीबी त्रिपाठी ने पत्र में कहा, ‘सार्वजनिक मंच पर इस तरह के बयानों से गलत सूचना का प्रसार होने का खतरा है। संभावित रूप से सार्वजनिक धारणाएं इस तरह से आकार ले सकती हैं जो वास्तविक रोगियों की समझ और उपचार पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।’ उन्होंने कहा कि एनएमओ-भारत राहुल गांधी की टिप्पणी से बहुत परेशान है, जो अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की संज्ञानात्मक क्षमताओं का निरादर करती प्रतीत होती है। त्रिपाठी ने पत्र में कहा, ‘राहुल गांधी को एक विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के बारे में इतनी अभद्र टिप्पणी करते देखना निराशाजनक है, जो उनसे बहुत वरिष्ठ और उम्र में बड़े हैं। यह हमारे बुजुर्गों का सम्मान करने के हमारे भारतीय लोकाचार के बिलकुल विपरीत है। विपक्ष के नेता द्वारा ऐसी टिप्पणी किया जाना अशोभनीय है और इससे उनमें समझ एवं संवेदनशीलता की कमी का पता चलता है।’

‘अनगिनत वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अपमानजनक’

पत्र में कहा गया, ‘यह न केवल लक्षित व्यक्तियों के लिए, बल्कि भारत में अनगिनत वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अपमानजनक है जो स्वास्थ्य चुनौतियों के बावजूद समाज में सार्थक योगदान देते हैं।’ पत्र में सोनिया गांधी से कहा गया कि आप व्यक्तिगत रूप से इस तरह की स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों, गलत सूचनाओं और आरोपों का शिकार रही हैं। आपको पता होगा कि इस तरह की बातें न केवल लक्षित व्यक्तियों के लिए, बल्कि समाज में व्यापक विमर्श के लिए भी कितनी हानिकारक हो सकती हैं। हमें विश्वास है कि आप, सभी लोगों में से, यह समझ सकती हैं कि आपके बेटे की टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण और गुमराह करने वाली क्यों हैं। त्रिपाठी ने कहा, ‘चिकित्सकीय समुदाय की ओर से हम राहुल गांधी से आग्रह करते हैं कि वह अपनी टिप्पणियों पर विचार करें। वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में ऐसी असंवेदनशील टिप्पणियां करने से बचें।’

Previous Post

देवरिया में सुबह-सुबह एनकाउंटर, नेहाल सिंह हत्याकांड में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार

Next Post

भारत-ऑस्ट्रेलिया की एयर रिफ्यूलिंग व्यवस्था से बढ़ेगी रक्षा ताकत

Next Post
भारत-ऑस्ट्रेलिया की एयर रिफ्यूलिंग व्यवस्था से बढ़ेगी रक्षा ताकत

भारत-ऑस्ट्रेलिया की एयर रिफ्यूलिंग व्यवस्था से बढ़ेगी रक्षा ताकत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भीगी सड़कों से सुकून तक: मानसून रोड ट्रिप्स का जादू
  • जहाँ अहंकार समाप्त होता है, वहीं से हनुमान कृपा प्रारंभ होती है
  • आज का राशिफल : 30 जून 2026
  • भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम
  • 1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल बिक्री पर सभी अस्थायी पाबंदियां खत्म
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In