डेस्क : भारत की प्रमुख डिस्काउंट ब्रोकिंग कंपनी जेरोधा (Zerodha) अब अपने कारोबार के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी ने मर्चेंट बैंकिंग सेवाओं में प्रवेश के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास कैटेगरी-1 मर्चेंट बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।
सूत्रों के अनुसार, यह आवेदन जेरोधा की ओर से अप्रैल 2026 में दाखिल किया गया था और वर्तमान में सेबी की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। यदि मंजूरी मिल जाती है, तो कंपनी को आईपीओ प्रबंधन, पूंजी जुटाने, फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर और कॉर्पोरेट फाइनेंस से जुड़ी सेवाएं प्रदान करने का अधिकार मिल जाएगा।
जेरोधा पहले से ही देश के सबसे बड़े ऑनलाइन ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है और अब वह निवेश बैंकिंग क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। कंपनी का यह कदम भारतीय पूंजी बाजार में बढ़ती गतिविधियों और आईपीओ की बढ़ती मांग के बीच एक अहम विस्तार माना जा रहा है।
कंपनी ने मीडिया से बातचीत में आवेदन की पुष्टि करते हुए कहा है कि लाइसेंस मिलने के बाद ही वह अपनी आगे की व्यावसायिक योजनाओं का खुलासा करेगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जेरोधा को यह लाइसेंस मिल जाता है, तो वह देश के मर्चेंट बैंकिंग क्षेत्र में मौजूदा बड़ी वित्तीय संस्थाओं को कड़ी प्रतिस्पर्धा दे सकती है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत