डेस्क : अगर आज, 30 जून को आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। आज मिजोरम की राजधानी आइजोल में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। राज्य में रेमना नी (Remna Ni) के अवसर पर बैंक अवकाश घोषित किया गया है।
इस वजह से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक समेत सभी बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज नहीं होगा। हालांकि, यह अवकाश केवल मिजोरम के लिए है। देश के अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और ग्राहकों को नियमित सेवाएं मिलेंगी।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम और डेबिट-क्रेडिट कार्ड के जरिए लेनदेन की सुविधा मिलती रहेगी। यानी नकदी निकासी, ऑनलाइन भुगतान और फंड ट्रांसफर जैसे अधिकांश कार्य बिना किसी रुकावट के किए जा सकेंगे।
बैंक जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर देखें
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) राज्यवार बैंक अवकाश कैलेंडर जारी करता है। ऐसे में यदि आप किसी बैंक शाखा में जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें। इससे अनावश्यक परेशानी और समय की बर्बादी से बचा जा सकता है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत