• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एनकाउंटर

देवरिया में सुबह-सुबह एनकाउंटर, नेहाल सिंह हत्याकांड में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार

November 22, 2024
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
सौरभ भारद्वाज

बेडशीट खरीद में अनियमितता का आरोप, दिल्ली की सियासत गरमाई

June 30, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

June 30, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार

June 30, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं

June 30, 2026
जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

देवरिया में सुबह-सुबह एनकाउंटर, नेहाल सिंह हत्याकांड में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 22, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
एनकाउंटर

डेस्क:यूपी में देवरिया पुलिस ने शुक्रवार की भोर में नेहाल सिंह हत्याकांड के में शामिल दो बदमाशों को मुठभेड़ में दबोच लिया। बदमाशों को पैर में गोली लगी है। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना में शामिल तीन शूटरों को 12 नवंबर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र में जद्दु परसिया के पास मुख्य मार्ग पर 7 नवंबर को शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह पुत्र विश्वजीत सिंह निवासी-समोगर थाना मदनपुर देवरिया की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना सुरौली पर मृतक की मॉ गायत्री देवी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त करते हुए उनकी गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।

शुक्रवार की भोर में पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि घटना में शामिल दो बदमाश सुरौली थाना क्षेत्र के मरवटिया हाइडिल के पास मौजूद हैं। करीब पौने चार बजे पहुंचकर पुलिस टीम ने उन्हें दबोचना चाहा तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में पुलिस ने अनुराग गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता उर्फ डब्बा एवं आशीष पाण्डेय पुत्र स्व. सत्या पाण्डेय निवासीगण-वार्ड नं. 28 रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली थाना सदर कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आशीष पाण्डेय के पास से 1 पिस्टल एवं अनुराग गुप्ता के पास से 1 देशी तमंचा एवं मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछ-ताछ की जा रही है।

12 नवंबर को मुठभेड़ में दबोचे गए थे तीन शूटर

12 नवंबर की रात मुखबिर की सूचना पर सुरौली थाना क्षेत्र के कोइलगढ़हा ठाकुर देवा पुल के पास पुलिस मुठभेड़ में नेहाल हत्याकांड में शामिल

आलोक कुमार राजभर पुत्र रामकिशुन राजभर निवासी नई खास थाना सुरौली जनपद देवरिया,

बृजेश गोस्वामी पुत्र विरेन्द्र गोस्वामी निवासी-बेलाड़ाड़ थाना गगहा जनपद गोरखपुर और अमन गिरी पुत्र राजेश गिरी निवासी-कहला थाना गगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगी थी। दबोचे गए बदमाशों के पास से 1 पिस्टल, दो तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई थी।

यह है नेहाल सिंह हत्याकांड का पूरा मामला

मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर निवासी विश्वजीत उर्फ राजू सिंह का शहर के मुंसफ कॉलोनी में मकान हैं। उनका बेटा नेहाल सिंह 7 नवंबर को बुलेट से अपने गांव मदनपुर थाना के समोगर से देवरिया आ रहा था। देवरिया-पकड़ी बरांव मार्ग पर जद्दू परसिया पेट्रोल पंप के पास करीब 11 बजे एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे गोली मार दी। उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों मृत घोषित कर दिया था। 8 नवंबर को पोस्टमार्टम के समय आक्रोशित परिजनों ने सिविल लाइन रोड पर कचहरी शिव मंदिर के पास देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर आवागमन ठप कर प्रशासन को तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। एसपी संकल्प शर्मा ने इस हत्याकांड का खुलासा करने व हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने को एसओजी समेत चार टीमें लगायी। पुलिस टीम हत्यारों तक पहुंचने में लगातार छापेमारी शुरू कर दी, लेकिन हत्यारोपियों और उनके परिजनों के फरार होने से उन्हे काफी मुश्किलें आने लगी। इस बीच हत्या में शामिल बाइक सवार तीन युवकों का सीसीटीवी फुटेज मिलने से पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले।

एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुरौली थाना क्षेत्र में विगत सात नबंवर को एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसके संबंध में अभियोग पंजीकृत कर पूर्व में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी गई थी। मुखबीर की सूचना पर दो और अभियुक्तों को पुलिस मुडभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके पैर में गोली लगी है। इनका इलाज चल रहा है और स्थिति सामान्य है। इनके पास से अवैध शस्त्र भी बरामद हुआ है। अभियुक्तों से पूछताछ चल रही है।

Previous Post

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर नजीर जूनियर का निधन

Next Post

राहुल गांधी की बाइडन पर टिप्पणी से मचा हंगामा, डॉक्टरों ने माफी की मांग की

Next Post
राहुल गांधी

राहुल गांधी की बाइडन पर टिप्पणी से मचा हंगामा, डॉक्टरों ने माफी की मांग की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध
  • एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
  • देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना
  • सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?
  • ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In