• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चुनाव घोषणापत्र में बताना होगा कैसे पूरा होगा वादा, आयोग ने तय किए कड़े नियम

चुनाव घोषणापत्र में बताना होगा कैसे पूरा होगा वादा, आयोग ने तय किए कड़े नियम

October 14, 2022
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जवाब: मैं न अमेरिका विरोधी हूं, न किसी के सामने झुकती हूं

June 30, 2026
आतंकी फंडिंग का लाइसेंस नहीं, पाकिस्तान पर भड़का एफएटीएफ; कड़ा ऐक्शन चेताया

पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत

June 30, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

सीमा पार हमले से अफगानिस्तान में तबाही, भारत ने कहा—यह क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा

June 30, 2026
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

June 30, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
सौरभ भारद्वाज

बेडशीट खरीद में अनियमितता का आरोप, दिल्ली की सियासत गरमाई

June 30, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

चुनाव घोषणापत्र में बताना होगा कैसे पूरा होगा वादा, आयोग ने तय किए कड़े नियम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 14, 2022
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
चुनाव घोषणापत्र में बताना होगा कैसे पूरा होगा वादा, आयोग ने तय किए कड़े नियम
नई दिल्ली:पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान करते हुए निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कई कड़े नियम तय किए हैं। चुनावी घोषणापत्र को लेकर आयोग ने सख्ती से कहा है कि सभी पार्टियों को अपने वादों के बारे में स्पष्टता से बताना होगा। दरअसल आयोग की तरफ से ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब देश में ‘रेवड़ियों’ यानी मुफ्त सौगातों को लेकर बहस चल रही है। शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “पार्टी घोषणापत्रों के बारे में विचार-विमर्श जारी है। किसी भी चुनावी वादे के बारे में स्पष्ट किया जाना चाहिए कि यह कैसे व्यवहार्य है।” उन्होंने कहा कि पार्टियों को बताना होगा कि उनका वादा किस तरह से पूरा होगा।

चुनावों में मुफ्त सौगातों की पुरानी ‘परंपरा’ रही है। मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दल लगातार एक-दूसरे दल से होड़ करते रहे हैं ताकि वे बेहतरीन मुफ्त सौगात ऑफर कर सकें। भारतीय राजनेता संभावित मतदाताओं को जीतने के लिए मुफ्त पानी से लेकर मुफ्त स्मार्टफोन तक, हर चीज का वादा करते हैं। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट और निर्वाचन आयोग भी सख्ती दिखा रहा है।

चुनावी रेवड़ी पर इसी महीने 4 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों से ऐसे वादे न करने को कहा जिन्हें आर्थिक धरातल पर पूरा करना संभव न हो। इस संदर्भ में कोई आचार संहिता बनाने से पहले आयोग ने राजनीतिक दलों से राय मांगी है। आयोग का प्रस्ताव है कि मुफ्त की सौगातें देने का वादा करने पर राजनीतिक दलों को उसके व्यावहारिक पक्ष के बारे में विवरण भी देना होगा कि वित्तीय धरातल पर वह पूरे होने लायक हैं या नहीं। आयोग के प्रस्तावित प्रस्ताव में कहा गया है कि आखिर जनता को मालूम होना चाहिए कि वह जिन आकर्षक वादों की वजह से किसी दल को चुनना चाहती है, उन्हें पूरा करने में वह दल कितना सक्षम है। बता दें दि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है।

आयोग ने तय किए कड़े नियम

आगामी विधानसभा चुनावों के संदर्भ में चुनाव आयोग ने फेक न्यूज को लेकर भी सख्ती दिखाई है। सीईसी राजीव कुमार ने कहा, “सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जाएगी और किसी भी फर्जी खबर पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। दंडात्मक कार्रवाई भी हो सकती है।” उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी तरह की अवैध सामग्री न पहुंचे इसके लिए सभी एयरपोर्ट भी सतर्क रहेंगे।

इससे पहले आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी। इस पहाड़ी राज्य में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा जबकि आठ दिसंबर को मतगणना की जाएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में हिमाचल में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ हिमाचल में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

आयोग की ओर से हालांकि गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गई। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो रहा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल आठ जनवरी को समाप्त होगा। हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा ना करने पर निर्वाचन आयोग ने कहा कि परंपरा, मतदान की तारीखों में अंतर और मौसम सहित विभिन्न कारकों पर विचार के बाद लिया गया फैसला।

Previous Post

हिमाचल प्रदेश में चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को एक फेज में मतदान; दिसंबर में नतीजा

Next Post

परमाणु क्षमता से लैस पनडुब्बी INS अरिहंत ने बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण

Next Post
परमाणु क्षमता से लैस पनडुब्बी INS अरिहंत ने बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण

परमाणु क्षमता से लैस पनडुब्बी INS अरिहंत ने बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जवाब: मैं न अमेरिका विरोधी हूं, न किसी के सामने झुकती हूं
  • पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत
  • सीमा पार हमले से अफगानिस्तान में तबाही, भारत ने कहा—यह क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा
  • भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम
  • कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In