नई दिल्ली:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। पार्टी के सीनियर नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच इस पोस्ट के लिए चुनावी मुकाबला है। कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से कोई अध्यक्ष बनेगा। प्रदेश कांग्रेस समितियों (PCC) के 9,000 से अधिक प्रतिनिधि गुप्त मतदान के जरिए पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में और देशभर में 65 से अधिक केंद्रों पर मतदान होगा। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और पार्टी के अन्य नेताओं ने दिल्ली में AICC कार्यालय में वोट डाला। वहीं, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम के पझावंगडी गणपति मंदिर में पूजा की।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी हमारे देश की एकमात्र राजनीतिक दल है जो अपने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराती है। 137 साल के इतिहास में ये छठीं बार है जहां चुनाव हो रहा है। हमारी भारतीय राजनीति और कांग्रेस पार्टी के लिए ये एक ऐतिहासिक क्षण है।’













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
