• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारत की दो-टूक, आतंकवाद और शत्रुता मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की

भारत-पाकिस्तान ने एक साथ शुरू किया था सफर, जानिए अब कौन कहां है खड़ा

April 10, 2022
कांग्रेस

तुर्किए विवाद पर सियासी घमासान

May 21, 2025
एचएमपीवी

कोरोना की वापसी: पुडुचेरी में 12 नए केस, सरकार सतर्क

May 21, 2025
लश्कर नेता आमिर हमजा घायल, लाहौर में भर्ती

लश्कर नेता आमिर हमजा घायल, लाहौर में भर्ती

May 21, 2025
ट्रम्प

अमेरिका बनाएगा ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल कवच

May 21, 2025
ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने मिसाइलें तैनात कीं

ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता में तनाव बढ़ा

May 21, 2025
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हर जिले में महिला संरक्षण अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया

May 21, 2025
मुंबई में झमाझम, अलर्ट जारी

मुंबई में झमाझम, अलर्ट जारी

May 21, 2025
मदरसे में मासूम छात्रा से मौलाना ने किया था रेप, 10 साल की सजा

15 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची का रेप कर दिया

May 21, 2025
तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने अर्धसैनिक बलों के लिए बराबरी की मांग की

May 21, 2025
आईपीओ

श्लॉस बेंगलोर का ₹3,500 करोड़ आईपीओ 26 मई से खुला

May 21, 2025
आईपीओ

श्री लोटस का ₹792 करोड़ आईपीओ मंजूर

May 21, 2025
फरवरी में औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार घटी, IIP 2.9% पर

अप्रैल 2025 में उद्योगों का उत्पादन में 0.5% की गिरावट: आंकड़ों का विश्लेषण

May 21, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

भारत-पाकिस्तान ने एक साथ शुरू किया था सफर, जानिए अब कौन कहां है खड़ा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 10, 2022
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत की दो-टूक, आतंकवाद और शत्रुता मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की

आजाद होने के बाद भारत और पाकिस्तान ने अपनी विकास यात्रा एक साथ शुरू की थी, लेकिन अब लगभग हर क्षेत्र में दोनों देशों में बड़ी असमानता है। पिछले 74 सालों में भारत, पाकिस्तान से हर मामले में काफी आगे निकल चुका है। हिन्दुस्तान को हमेशा एक दुश्मनी भरी निगाह से देखने वाला पाकिस्तान इस समय राजनीतिक उठापटक, आतंकवाद और खराब आर्थिक हालात से जूझ रहा है।

आजादी के बाद दोनों देशों की अर्थव्यवस्था, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य आदि से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि भारत ने अपने पड़ोसी मुल्क को कितना पीछे छोड़ दिया

जीडीपी में भारत अव्वल

भारत: आजादी के बाद पिछले 74 सालों में भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। आजादी के बाद 1950-51 में भारत की अर्थव्यवस्था 2.93 लाख करोड़ रुपए की थी, जो अब 198.91 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है। वर्तमान में भारत की आर्थिक विकास दर 8.4 प्रतिशत है।

पाकिस्तान: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था दुनिया में 25वें स्थान पर है। वहीं वर्तमान में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था 292 अरब डॉलर है। वर्तमान में पाकिस्तान की आर्थिक विकास दर 4.5 फीसदी है।

प्रतिव्यक्ति आय में क्या है हाल

भारत: प्रति व्यक्ति सालाना आय 1900.71 यूएस डॉलर (1.43 लाख रुपए) है।

पाकिस्तान: सालाना प्रति व्यक्ति आय 1193.73 यूएस डॉलर (89.99 हजार रुपए) है।

पाकिस्तान में कमरतोड़ महंगाई

भारत : महंगाई दर 5.3 प्रतिशत है। बीते कुछ दिनों में महंगाई बढ़ी है, लेकिन यह लंबे समय से इकाई के अंक में बनी हुई है।

पाकिस्तान: महंगाई दर 12.7 प्रतिशत है। पाकिस्तान में महंगाई दर भारत की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा है। पाकिस्तान में कोरोना काल दौरान महंगाई ज्यादा बढ़ी। पाक की जनता इस समय महंगाई से सबसे ज्यादा परेशान है।

किस देश पर कितना कर्ज
भारत : 570 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है। आजादी के बाद 1950 में भारत पर विदेशी कर्ज करीब 380 करोड़ रुपए का था।

पाकिस्तान : विदेशी कर्ज 283 अरब डॉलर हो गया है।

शिक्षा में कौन किससे आगे

भारत : सरकारी और निजी दोनों मिलाकर 1,043 विश्वविद्यालय हैं, जिनमें 543 सरकारी विश्वविद्यालय हैं।

पाकिस्तान : कुल 222 विश्वविद्यालय हैं, जिनमें 174 सरकारी विश्वविद्यालय हैं

स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या है हाल

भारत : कुल 43,486 निजी अस्पताल हैं, वहीं, 25,778 सार्वजनिक अस्पताल हैं।

पाक : कुल 8,953 अस्पताल हैं, जिनमें 1,282 सरकारी अस्पताल हैं।

रक्षा बजट

भारत : रक्षा बजट 5.25 लाख करोड़ रुपये है।
पाक : रक्षा बजट 1.37 लाख करोड़ रुपये है।

राजनीतिक स्थिरता
भारत : आजादी के बाद देश में अब तक कुल 27 अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में पेश हो चुके हैं। सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ कि मौजूदा सरकारों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और सरकारें गिर गईं। पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की सरकार के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव पेश हो चुका है।

पाक : 1947 से आज तक पाकिस्तान में कोई भी प्रधानमंत्री अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सका। पाकिस्तानी सेना ने 4 बार सरकार का तख्ता पलट किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In