• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पंजाब में हार के बाद भाजपा के स्थानीय नेताओं पर एक्शन लेगा आलाकमान! बड़े बदलाव की तैयारी

36 में से 33: MLC चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, सपा का सूपड़ा साफ

April 13, 2022
आतंकी फंडिंग का लाइसेंस नहीं, पाकिस्तान पर भड़का एफएटीएफ; कड़ा ऐक्शन चेताया

पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत

June 30, 2026
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

June 30, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
सौरभ भारद्वाज

बेडशीट खरीद में अनियमितता का आरोप, दिल्ली की सियासत गरमाई

June 30, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

June 30, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

36 में से 33: MLC चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, सपा का सूपड़ा साफ

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 13, 2022
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पंजाब में हार के बाद भाजपा के स्थानीय नेताओं पर एक्शन लेगा आलाकमान! बड़े बदलाव की तैयारी

लखनऊ:यूपी में विधानपरिषद की स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र (एमएलसी) की 36 में से 33 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। मंगलवार को 27 सीटों पर हुई मतगणना में से 24 सीटें भाजपा को मिली। इससे पहले 9 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीत चुके थे।मुख्य विपक्षी दल सपा का खाता नहीं खुल सका। प्रचंड जीत के साथ भाजपा ने राज्य विधानमण्डल के उच्च सदन में भी बहुमत हासिल कर लिया है। इस जीत के साथ ही 100 सदस्यीय उच्च सदन में भाजपा सदस्यों की संख्या बढ़कर 67 हो गयी है।

निर्वाचन आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 27 सीटों के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई, जिसमें भाजपा ने शुरू से ही बढ़त बना ली। दोपहर बाद घोषित परिणाम में भाजपा ने 27 में से 24 सीटें जीत लीं जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी, आजमगढ़ और प्रतापगढ़ सीट पर पार्टी को पराजय का सामना करना पड़ा।

हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में 111 सीटें जीतने वाली सपा का विधानपरिषद चुनाव में खाता तक नहीं खुला। उसे अपने गढ़ माने जाने वाले इटावा-फर्रुखाबाद और आजमगढ़ में भी हार का मुंह देखना पड़ा।

घोषित परिणामों के मुताबिक भाजपा ने मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर-महराजगंज, देवरिया—कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फर्रुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मेरठ-गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर-सहारनपुर सीटें जीत लीं।

विधानपरिषद की 36 सीटों के चुनाव में नौ सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी 27 सीटों के लिए पिछले शनिवार को मतदान हुआ था। हालांकि भाजपा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में करारा झटका लगा है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह ने जीत हासिल कर ली। भाजपा तीसरे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा आजमगढ़ सीट पर भी निर्दलीय उम्मीदवार ने विजय प्राप्त की। प्रतापगढ़ सीट से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का प्रत्याशी विजयी रहा।

वाराणसी में पूर्व एमएलसी माफिया बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में  4234 मत पाकर चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के उमेश यादव को 3889 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी सुदामा पटेल 170 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 127 मतपत्र निरस्त हुए हैं।

गोरखपुर-महराजगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार सी.पी. चंद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के रजनीश यादव को 4432 मतों से पराजित किया। चंद को 4839 मत प्राप्त हुए जबकि यादव को मात्र 407 वोट मिले।

रायबरेली सीट से भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के वीरेंद्र शंकर सिंह को 2175 मतों से हराया। दिनेश को 2304 और वीरेंद्र को 129 वोट मिले। दिनेश लगातार तीसरी बार एमएलसी चुने गये हैं।

कानपुर-फतेहपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार अविनाश सिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के दिलीप सिंह यादव को 4387 मतों से पराजित किया। चौहान को 4686 वोट मिले, जबकि यादव को 299 वोट मत प्राप्त हुए।

मुरादाबाद-बिजनौर सीट से भाजपा के सत्यपाल सैनी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अजय मलिक को 5939 मतों से पराजित किया। सैनी को 6842 मत मिले जबकि मलिक को 903 वोट हासिल हुए।

गाजीपुर सीट से भाजपा के विशाल सिंह चंचल ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मदन यादव को 1790 मतों से हराया। चंचल को 2422 मत मिले जबकि सपा के मदन यादव को 632 वोट हासिल हुए।

आगरा-फिरोजाबाद सीट से भाजपा के विजय शिवहरे ने 3266 मतों से जीत दर्ज की। शिवहरे को 3471 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी दिलीप यादव को मात्र 205 वोट ही हासिल हुए।

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार वंदना मुदित वर्मा ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी आरिफ को 3001 मतों से हराया। वंदना को 3843 वोट मिले जबकि आरिफ को 842 मत हासिल हुए।

झांसी-ललितपुर-जालौन सीट से भाजपा उम्मीदवार रमा निरंजन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के श्याम सुंदर सिंह को 579 मतों के अंतर से हराया। रमा को 2092 मत प्राप्त हुए जबकि सिंह को 1513 वोट मिले।

जौनपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह 2357 मतों के अंतर से जीत हासिल कर दोबारा एमएलसी चुने गए। सिंह को 3129 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी मनोज यादव को 772 मत प्राप्त हुए।

पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अमित यादव को 3335 मतों से हराया। गुप्ता को 3600 मत मिले हैं जबकि यादव को मात्र 265 मत प्राप्त हुए।

लखनऊ-उन्नाव सीट से भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र प्रधान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के सुनील सिंह को 3088 मतों से पराजित किया। प्रधान को 3488 वोट मिले जबकि सिंह को 400 मतों से संतोष करना पड़ा।

देवरिया सीट पर भाजपा के रतनपाल सिंह ने 3224 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 4255 वोट प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के डॉक्टर कफील खान को 1031 मत मिले।

प्रयागराज में भाजपा के केपी श्रीवास्तव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के वासुदेव यादव को 1658 मतों से हराया। श्रीवास्तव को 3180 मत मिले जबकि सपा के वासुदेव यादव को 1522 वोट प्राप्त हुए।

बहराइच में भी भाजपा ने परचम लहराया है। जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी डाक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अमर यादव को 3188 मतों से हराया। प्रज्ञा को 3419 मत तथा यादव को 231 वोट मिले।

मेरठ-गाजियाबाद में भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र भारद्वाज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के सुनील रोहटा को 3433 मतों से पराजित किया। भारद्वाज को 3710 तथा रोहटा को 277 वोट हासिल हुए।

सुलतानपुर सीट से भाजपा के शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने 1269 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सिंह को 2480 तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवार शिल्पा प्रजापति को 1211 मत प्राप्त हुए हैं।

बरेली-रामपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी महाराज सिंह ने विजय प्राप्त की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवार मशकूर अहमद को 3826 मतों से हराया। सिंह को 4227 वोट मिले जबकि अहमद को 401 मत प्राप्त हुए।

प्रतापगढ़ सीट पर राजाभैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार अक्षय प्रताप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के हरि प्रताप सिंह को 1107 मतों से हराया। अक्षय प्रताप सिंह को कुल 1721 वोट प्राप्त हुए जबकि हरि प्रताप सिंह को 614 मत मिले। सपा के विजय बहादुर को 380 मत प्राप्त हुए।

बस्ती-सिद्धार्थनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुभाष यदुवंश 4280 वोट से विजयी हुए। उन्हें कुल 5167 मत मिले है। सपा प्रत्याशी सन्तोष यादव सन्नी को 887 वोट प्राप्त हुए है।

बाराबंकी सीट से भाजपा के अंगद कुमार सिंह 1745 मतों से विजयी घोषित किये गये। उन्हें 2272 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के राजेश यादव को 527 मत प्राप्त हुए।

अयोध्या में फैजाबाद-अम्बेडकर नगर सीट से भाजपा उम्मीदवार हरि ओम पाण्डेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के हीरालाल यादव को 1680 मतों से हराया। पाण्डेय को 2724 और यादव को 1044 मत प्राप्त हुए।

गोण्डा-बलरामपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह चुनाव जीत गए हैं। जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार ने बताया कि सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी सपा के भानु त्रिपाठी को 4401 मतों से पराजित किया। सपा प्रत्याशी को मात्र 171 मत मिले।

बलिया सीट से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र रविशंकर सिंह पप्पू ने जीत हासिल की है। उन्हें 2259 तथा सपा प्रत्याशी अरविंद गिरि को 278 मत प्राप्त हुए। पप्पू ने चौथी बार लगातार जीत हासिल किया है। वह विधानसभा चुनाव के ऐन वक्त सपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

सीतापुर सीट पर भी भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 3753 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अरुणेश यादव को मात्र 61 मत प्राप्त हुए।

इटावा—फर्रुखाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रान्शू दत्त द्विवेदी ने सपा प्रत्याशी हरीश यादव को 3482 मतों के भारी अन्तर से पराजित किया। द्विवेदी को 4139 मत तथा सपा प्रत्याशी हरीश यादव को 657 वोट मिले।

आजमगढ सीट पर भाजपा से निष्काषित एमएलसी यशंवत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह ने 2813 मतों से जीत दर्ज की है। सिंह को कुल 4075 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी अरुण कांत यादव को मिले 1262 वोट प्राप्त हुए, जबकि सपा प्रत्याशी राकेश यादव को मात्र 356 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

राज्य की 100 सदस्यीय विधानपरिषद में अब भाजपा के 67, सपा के 17, बसपा के चार और कांग्रेस, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, अपना दल एवं निषाद पार्टी के एक-एक सदस्य हैं। इसके अलावा तीन निर्दलीय सदस्य, शिक्षक दल के दो जबकि निर्दल समूह का एक सदस्य है।

विधानपरिषद की 36 सीटें सात मार्च को संबंधित सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हो गई थीं। सदन की 37वीं सीट नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन की वजह से खाली हुई है। इसके अलावा एक अन्य सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा के लिये निर्वाचित होने के कारण विधानपरिषद की सदस्यता से इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है।

Previous Post

सीएम नीतीश ने कहा, जहां भी कमियां नजर आएंगी, उसे दूर करेंगे

Next Post

वैष्णों देवी में मिलेगी कटरा से अर्धकुआंरी तक रोपवे की सुविधा

Next Post
वैष्णों देवी में मिलेगी कटरा से अर्धकुआंरी तक रोपवे की सुविधा

वैष्णों देवी में मिलेगी कटरा से अर्धकुआंरी तक रोपवे की सुविधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत
  • भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम
  • कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध
  • एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
  • देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In