• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मुझे घर में कैद किया गया, खाना-पानी भी बंद है:नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी का गंभीर आरोप

पत्नी की शिकायत के बाद मुश्किल में फंसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी:कोर्ट ने भेजा नोटिस

February 4, 2023
पायलट का केंद्र पर निशाना: बजट 2026 आम जनता के लिए निराशाजनक

केरल में सीएम चयन पर मंथन तेज, सचिन पायलट बोले—दो नामों पर बनती है सहमति

May 5, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बंगाल में बदला जनादेश का रुख

May 5, 2026
इंडिया गॉट लेटेंट विवाद पर डॉक्यूमेंट्री लाएंगे रणवीर इलाहाबादिया, अगले महीने रिलीज का ऐलान

इंडिया गॉट लेटेंट विवाद पर डॉक्यूमेंट्री लाएंगे रणवीर इलाहाबादिया, अगले महीने रिलीज का ऐलान

May 5, 2026
जावेद अख्तर बोले—तालिबानी मंत्री का स्वागत देख शर्म से झुक गया सिर

जावेद अख्तर का बयान: ‘प्रोपेगेंडा फिल्म’ बहस पर बोले, सिनेमा में हर दृष्टिकोण की जगह होती है

May 5, 2026
बेंगलुरु कैंप का असर: मजबूत हुई भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपिंग इकाई

बेंगलुरु कैंप का असर: मजबूत हुई भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपिंग इकाई

May 5, 2026
जेमिमा रोड्रिग्स

विश्व कप पर नजरें: जेमिमा बोलीं, ‘अब हम दो ट्रॉफी जीतना चाहते हैं’

May 5, 2026
भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

May 5, 2026
आईपीओ

ब्यूटी सेक्टर की कंपनी रिकोड स्टूडियोज का आईपीओ आज से, निवेशकों की नजर

May 5, 2026
आईपीओ

आरके स्टील मैन्युफैक्चरिंग को आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी

May 5, 2026
मिल्क केक मिठाई – घर पर बनने वाली पारंपरिक और स्वादिष्ट रेसिपी

मिल्क केक मिठाई – घर पर बनने वाली पारंपरिक और स्वादिष्ट रेसिपी

May 5, 2026
हनुमान जन्मोत्सव: भक्ति, पूजा और चोला अर्पण की विधि

बड़ा मंगल 2026: भक्ति, शक्ति और हनुमत कृपा का पावन पर्व

May 5, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 5 मई 2026

May 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

पत्नी की शिकायत के बाद मुश्किल में फंसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी:कोर्ट ने भेजा नोटिस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 4, 2023
in मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुझे घर में कैद किया गया, खाना-पानी भी बंद है:नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी का गंभीर आरोप

मुंबई:एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। हालांकि कुछ दिनों पहले आलिया ने नवाज और उनके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद अब मुंबई कोर्ट ने उन्हें नोटिस भेजा है।

आलिया ने लगाए नवाज और उनकी फैमिली पर गंभीर आरोप

दरअसल आलिया ने कुछ दिनों पहले अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के जरिए वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि नवाजुद्दीन और उनकी फैमिली ने उन्हें कई दिनों से खाना नहीं दिया है। इसके साथ ही सोने के लिए बेड और नहाने के लिए बाथरूम तक इस्तेमाल नहीं करने दिया है। उनकी ये शिकायत धारा 509 के तहत और धारा 498ए के तहत दर्ज हुई थी। टाइम्स नाउ के अनुसार, अब मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने आलिया की इस शिकायत पर नवाज को नोटिस जारी किया है।

नवाज के बॉडीगार्ड आलिया को कर रहे परेशान

आलिया के वकील ने इस बारे में बात करते हुए ईटाइम्स से कहा, ‘आलिया उनकी कानूनी रूप से शादीशुदा पत्नी हैं और वो हर जगह यही कहते हैं। घर में सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद अब वहां पर बॉडीगार्ड भी हैं, जो आलिया को बाथरूम तक जाने के से रोक रहे हैं। ऐसे में नवाज के ऊपर डोमेस्टिक वायलेंस का मामला बनता है, क्योंकि आलिया को कई दिनों से खाना नहीं मिल रहा है। आलिया के साथ मैंटल, इमोशनल, फिजिकल और फाइनेंशियल अब्यूज हो रहा है।

नवाज ने नहीं दिया नोटस का जवाब

वकील ने आगे कहा, ‘नवाजुद्दीन के मैनेजर को मेरा नोटिस मिल गया है और यहां तक कि नवाज को भी मेरा नोटिस मिला गया है, लेकिन आज तक उन्होंने मेरे नोटिस को जवाब नहीं दिया।’ इसके साथ ही आलिया के वकील ने कहा कि इन सभी मामलों की सुनवाई आने वाले दिनों में होनी है।

पुलिस वाले कर रहे हैं आलिया को परेशान

आलिया के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में कहा था, ‘नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके फैमिली मेंबर्स ने मेरी क्लाइंट आलिया सिद्दीकी को घर से निकालने के लिए हर संभव कोशिश की है। उन्होंने आलिया पर बहुत अत्याचार किया और उनके खिलाफ अनटेनेबल क्रिमिनल केस दर्ज किया। इसके बाद, पुलिस के जरिए उन्होंने आलिया को गिरफ्तार करने और हर दिन शाम को पुलिस स्टेशन आने की धमकी दी।’

आलिया की शिकायत पर भी पुलिस ने नहीं की कारवाई

रिजवान सिद्दीकी ने आगे कहा था, ‘मैं सीधे तौर पर पुलिस की कार्रवाइयों और व्यवहार को उनके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहता, फिर भी फैक्ट्स ये हैं कि कोई भी पुलिस ऑफिसर कभी भी आलिया के अधिकारों की रक्षा के लिए नहीं आया, भले ही पुलिस अधिकारियों के सामने उनकी बेइज्जती की गई हो। इतना ही नहीं, पुलिस ऑफिसर्स के सामने सिर्फ नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ उनकी रिलेशनशिप पर सवाल उठाया गया था, बल्कि छोटे बेटे की वैधता पर भी सवाल उठाया गया था। इतना सब होने के बाद भी पुलिस ऑफिसर्स ने IPC की धारा 509 के तहत मेरी क्लाइंट द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर कार्रवाई नहीं की है।’

प्रॉपर्टी को लेकर हुआ है विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया और नवाज की मां में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है, जिसकी वजह ये मामला पुलिस तक पहुंच गया। कुछ दिनों पहले नवाज की मां ने आलिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने IPC की धारा 452, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

नवाजुद्दीन की पत्नी का असली नाम अंजना किशोर पांडे था, लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपना अपना नाम आलिया जैनब कर लिया।

Previous Post

अदानी समूह को बैंकों ने नियमों के मुताबिक दिया कर्ज, पहली बार सामने आया आरबीआई, कहा- बैंकिंग व्यवस्था दुरुस्त

Next Post

‘पठान’ ने मचाया कोहराम, 10 दिनों में की जबरदस्त कमाई

Next Post
‘पठान’ ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम, 100 से ज्यादा देशों में रिलीज होने वाली पहली इंडियन फिल्म बनी

'पठान' ने मचाया कोहराम, 10 दिनों में की जबरदस्त कमाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • केरल में सीएम चयन पर मंथन तेज, सचिन पायलट बोले—दो नामों पर बनती है सहमति
  • ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बंगाल में बदला जनादेश का रुख
  • इंडिया गॉट लेटेंट विवाद पर डॉक्यूमेंट्री लाएंगे रणवीर इलाहाबादिया, अगले महीने रिलीज का ऐलान
  • जावेद अख्तर का बयान: ‘प्रोपेगेंडा फिल्म’ बहस पर बोले, सिनेमा में हर दृष्टिकोण की जगह होती है
  • बेंगलुरु कैंप का असर: मजबूत हुई भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपिंग इकाई
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In