• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दुनिया में आए 10 सबसे विनाशकारी भूकंप

तुर्किये-सीरिया में भूकंप की वजह से 8000 से ज्यादा लोगों की मौत

February 8, 2023
गर्मियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए? मुल्तानी मिट्टी को बनाएं स्किनकेयर का हिस्सा

गर्मियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए? मुल्तानी मिट्टी को बनाएं स्किनकेयर का हिस्सा

April 23, 2026
क्या आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है? पहचानिए ये संकेत

क्या आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है? पहचानिए ये संकेत

April 23, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 23 अप्रैल 2026

April 23, 2026
आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

April 22, 2026
पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

April 22, 2026
‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

April 22, 2026
पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

April 22, 2026
होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

April 22, 2026
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी के कामों से खतरे में लोकतंत्र, बंगाल चुनाव के बीच SC की बड़ी टिप्पणी

April 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

April 22, 2026
नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

April 22, 2026
आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

तुर्किये-सीरिया में भूकंप की वजह से 8000 से ज्यादा लोगों की मौत

पीड़ितों की चीख बयां कर रही दर्दनाक हालात

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 8, 2023
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
दुनिया में आए 10 सबसे विनाशकारी भूकंप

अंकारा:तुर्किये और सीरिया में सोमवार सुबह आए 7.8 तीव्रता की भूकंप और उसके बाद भी लगे कई तेज झटकों की वजह से मृतकों का आंकड़ा 8000 पहुंच चुका है। तुर्किये में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5894 हो गई है जबकि सीरिया में भी 1932 से अधिक लोगों की भूकंप से जान गई है। तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने भूकंप से प्रभावित देश के 10 दक्षिणी प्रांतों में तीन माह के लिए आपातकाल घोषित किया है। साथ ही उन्होंने भूकंप प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में तेजी लाने को कहा है।

पीड़ितों की चीख सारे हालात कर रही बयां

घायलों की संख्या भी 42,259 का आंकड़ा पार कर गई है। मृतक संख्या अभी और बढ़ सकती है। अभी भी हजारों लोग मलबे में फंसे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। अभी तक करीब आठ हजार लोगों को बचाया जा चुका है। कई दशकों बाद आए ऐसे विनाशकारी भूकंप से हालात बेहद भयावह हैं। इमारतें, सड़कें, गाड़ियां समेत हर चीज तबाह हो चुकी है।

हर तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है। चारों तरफ लाशें दिख रही हैं और उनमें अपनों को तलाशते लोग। मलबे से लगातार शव निकल रहे हैं और सड़कों पर दौड़ती एंबुलेंस, पुलिस के सायरन और पीड़ितों की चीख सारे हालात खुद-ब-खुद बयां कर रही हैं। अस्पताल भी घायलों से भरे हुए हैं। राहत एवं बचाव टीमें हर पल मदद में जुटी हैं।

लोगों ने शापिंग माल, स्टेडियम में ली शरण

बचावकर्मी बड़ी सावधानी से कंक्रीट के पत्थर और लोहे की छड़ों को हटा रहे हैं ताकि मलबे में यदि कोई भी जीवित बचा हो तो उसे सुरक्षित निकाला जा सके। मलबे से किसी के चिल्लाने की आवाज आती है तो बचाव टीमें और शिद्दत से अपने मिशन में जुट जाती हैं। जिंदा बचाए जाने की सूरत में लोग नारेबाजी कर इन टीमों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

जैसे ही मलबे से किसी घायल को राहत कर्मी बाहर निकालकर लाते हैं, लोग उस तरफ दौड़ पड़ते हैं, इस आस में कि कहीं वह उनका प्रियजन तो नहीं। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने शापिंग माल, स्टेडियम, मस्जिद और सामुदायिक केंद्रों में शरण ली हुई है। इसके अलावा भयभीत कुछ लोग सड़कों पर भी हैं। भूकंप के बाद आने वाले हलकों झटकों से बार-बार धरती हिल रही है।

दुनियाभर से मिल रहा तुर्किये को मदद

भारत समेत दुनियाभर के देशों ने बचाव प्रयासों में सहायता के लिए अपने दलों को भेजा है। इस बीच, दक्षिण-पूर्व तुर्किये में भूकंप से प्रभावित एक शहर में बंदरगाह के एक हिस्से में भीषण आग लग गई। उसे अभी तक बुझाया नहीं जा सका है। तस्वीरों में इस्कांद्रेयन बंदरगाह पर जलते हुए कंटेनर से काला धुआं उठता नजर आ रहा है।

आठ गुना तक पहुंच सकती है मृतक संख्या

डब्ल्यूएचओ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि इस आपदा में मरने वालों की संख्या वर्तमान से आठ गुना तक पहुंच सकती है। उसने कहा कि भूकंप के मामलों में अक्सर देखा जाता है शुरुआत में मृतकों व घायलों की जो संख्या आती है, उसमें बाद में तेजी से इजाफा होता है। डब्ल्यूएचओ ने साथ ही भूकंप के चलते बेघर हुए लोगों के लिए भी चेतावनी दी कि ठंड से उनकी मुश्किलें और अधिक बढ़ सकती है।

Previous Post

पेट्रोल और डीजल की रेट में कोई बदलाव नहीं

Next Post

दिल्ली के शराब घोटाले में CBI ने कसा शिकंजा, एक और आरोपी गिरफ्तार; KCR की बेटी से कनेक्शन

Next Post
पुलिसकर्मियों से कहा कि वे उसको गिरफ्तार कर लें

दिल्ली के शराब घोटाले में CBI ने कसा शिकंजा, एक और आरोपी गिरफ्तार; KCR की बेटी से कनेक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गर्मियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए? मुल्तानी मिट्टी को बनाएं स्किनकेयर का हिस्सा
  • क्या आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है? पहचानिए ये संकेत
  • आज का राशिफल – 23 अप्रैल 2026
  • आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार
  • पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In