नई दिल्ली:सीबीआई ने आखिरकार दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने सिसोदिया से 8 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद अभी कुछ ही समय पहले सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। मनीष सिसोदिया से दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में 8 घंटे तक पूछताछ की थी। इससे पहले भी सीबीआई ने सिसोदिया से पूछताछ की थी। आज यानी रविवार को पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया ने आशंका जताई थी कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसके साथ ही सिसोदिया ने यह भी आशंका जताई थी कि उन्हें 7-8 महीनों के लिए अंदर जाना होगा। बताया जा रहा है कि मनीष सिसोदिया जब करीब साढ़े ग्यारह बजे सीबीआई के दफ्तर में पहुंचे थे तब उसके बाद उन्हें दोपहर के वक्त लंच के लिए बाहर नहीं जाने दिया गया था। वहीं पर खाना मंगवाया गया था। इसके बाद अब यह साफ हो चुका है कि सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सका है। आगे की प्रक्रिया यह है कि 24 घंटे के अंदर सीबीआई की टीम उन्हें कोर्ट में पेश करेगी और फिर उनका मेडिकल कराया जाएगा। सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी भड़क गई है। आप सासंद संजय सिंह ने कहा है कि तानाशाही की इंतेहा हो गई है।
सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सिसोदिया को कथित शराब घोटाले में सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सीबीआई की पूछताछ में कई तरह के सवालोंं के जवाब सिसोदिया नहीं दे पा रहे थे। कुछ ऐसे सबूत सीबीआई के पास थे जिसे लेकर सिसोदिया से पूछताछ किये गये थे। लेकिन कहा जा रहा है कि सिसोदिया ने इसके जवाब ठीक से नहीं दिये थे।
सिसोदिया की गिरफ्तार की लेकर मीडिया रिपोर्ट में कुछ और भी अहम बातें कही जा रही हैं। कहा जा रहा है कि सिसोदिया के खिलाफ जो चार्जशीट दायर की गई है उसमें इस बात का जिक्र है कि 11 मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिसोदिया या फिर उनके आसपास के लोगों ने किये थे। बाद में इन मोबाइल फोन्स को नष्ट किया गया था। कहा जा रहा है कि सीबीआई ने बात को गंभीरता से लिया है।
एक ब्यूरोक्रेट के बयान के बारे में भी बताया जा रहा कि उन्होंने इस कथित शराब घोटाले में सीधे तौर पर मनीष सिसोदिया का नाम लिया था। धारा 164 के तहत अधिकारी ने अपने बयान में सिसोदिया का नाम लिया है। इन सभी अहम बिंदुओंं को सीबीआई ने काफी गंभीरता से लिया है। कहा जा रहा है कि सिसोदिया को आपराधिक षड्यंत्र रचने और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि कल यानी सोमवार को मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सिसोदिया की गिरफ्तारी पर क्या बोली BJP…
सिसोदिया की गिरफ्तारी पर भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर कहा, ‘आख़िरकार, 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने AAP के कट्टर भ्रष्टाचारी मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल याद रखना एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा। घोटालों में लिप्त केजरीवाल सरकार की असलियत जनता के सामने है। भ्रष्टाचारी AAP का पतन निश्चित है।’ भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा, ‘गुनाह करके कहाँ जाओगे ग़ालिब, ये ज़मीं ये आसमां सब ‘AAP’ ही का तो है !













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

