• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार में 18 से 59 वर्ष के लोगों को लगेगा फ्री बूस्टर डोज, दो नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे

April 19, 2022
भारत का बड़ा कदम: स्वदेशी पाँचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट तेज

भारत का बड़ा कदम: स्वदेशी पाँचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट तेज

May 28, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मौसम का बदलेगा मिजाज, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

May 28, 2026
मुकेश अंबानी

रिलायंस की 19 जून को एजीएम, जियो आईपीओ पर टिकी नजरें

May 28, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

घरेलू हवाई सफर पर असर: एयरलाइंस करेंगी उड़ानों में कटौती

May 28, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

पीडीएस में क्रांतिकारी बदलाव: 25,530 करोड़ की सार्थक योजना से होगा डिजिटल सुधार

May 28, 2026
भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना मिशन शुरू, नए संयोजनों की होगी परीक्षा

हरमनप्रीत सिंह की वापसी, यूरोप दौरे के लिए 24 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम घोषित

May 28, 2026
विश्व चैंपियनशिप से पहले वैशाली को तमिलनाडु सरकार का बड़ा तोहफा

विश्व चैंपियनशिप से पहले वैशाली को तमिलनाडु सरकार का बड़ा तोहफा

May 28, 2026
हनी सिंह का दर्द: नशे से लड़ाई की अनकही कहानी

बाइपोलर डिसऑर्डर से झड़ गए बाल, हनी सिंह बोले- मैं विग पहनता हूं

May 28, 2026
कैमरे के पीछे का सच: शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी को पड़ा थप्पड़

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया, बोले- जल्द सुलझे मामला

May 28, 2026
कच्चे आम की खट्टी-मीठी आइसक्रीम: गर्मियों का सबसे ठंडा स्वाद

कच्चे आम की खट्टी-मीठी आइसक्रीम: गर्मियों का सबसे ठंडा स्वाद

May 28, 2026
बेलपत्र का रहस्य: भोलेनाथ की आराधना में क्यों ज़रूरी?

प्रदोष व्रत : शिव कृपा प्राप्ति का संध्या-व्रत

May 28, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 28 मई 2026

May 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

बिहार में 18 से 59 वर्ष के लोगों को लगेगा फ्री बूस्टर डोज, दो नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 26 एजेंडे पर लगी मुहर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 19, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार

File Photo

पटना:बिहार में 18 वर्ष के 59 वर्ष तक के लोगों को कोरोना का बूस्टर डोज मुफ्त में लगेगा। इस पर होने वाला खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इसके लिए 1314 करोड़ 15 लाख की स्वीकृति राज्य कैबिनेट ने दी है। इनमें से 583 करोड़ 43 लाख बिहार आकस्मिकता निधि से जारी करने की भी स्वीकृति दी गई है। राज्य सरकार के इस फैसले से करीब छह करोड़ लोगों को लाभ पहुंचेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई।

मालूम हो कि 60 साल से ऊपर और फ्रंटलाइन कर्मियों को बूस्टर डोज पहले से ही नि:शुल्क दिया जा रहा है। अब राज्य सरकार ने 18 से 59 साल के लोगों के लिए बूस्टर डोज को फ्री कर दिया है। बिहार में अबतक नौ लाख 88 हजार 056 व्यक्तियों को कोरोना टीके की बूस्टर डोज दी जा चुकी है। वर्तमान में बूस्टर डोज हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर एवं 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को मुफ्त में दिया जा रहा है। वहीं, कोविन पोर्टल के अनुसार सोमवार की शाम तक बिहार में 12 करोड़ 72 लाख 83 हजार 708 कोरोना टीके की खुराकें दी गई हैं। इनमें 6 करोड़ 94 लाख 95 हजार 622 कोरोना टीके की पहली खुराक और 5 करोड़ 68 लाख 30 कोरोना टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

सभी राशन कार्डधारियों को 5 लाख तक इलाज मुफ्त

राज्य के सभी राशन कार्डधारी परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। कैबिनेट ने इसकी स्वीकृति दी है। बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत बिहार के 84 प्रतिशत परिवारों की सूची शामिल है। इस सूची में शामिल 55 प्रतिशत लोग केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के लाभुक हैं। आयुष्मान योजना के तहत उनके पांच लाख तक इलाज की मुफ्त व्यवस्था की गई है। जबकि सूची के शेष 29 प्रतिशत लोगों को, जिन्हें आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिलता है, उन्हें अब इसी तर्ज पर राज्य सरकार अपने पैसे से पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में कराएगी। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ करीब 80 लाख परिवारों को मिलेगा।

मुंगेर और मोतिहारी में नये मेडिकल कॉलेज

मुंगेर और मोतिहारी जिले में भी नये मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल की स्थापना की जाएगी। राज्य कैबिनेट ने इसकी स्वीकृति दे दी है। प्रति कॉलेज की स्थापना के लिए 603 करोड़ 68 लाख के हिसाब से कुल 1207 करोड़ 36 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति भी दी गई है। वहीं, नालंदा जिले के पावापुरी में अवस्थित चिकित्सा महाविद्यालय एवं उससे संबंधित अस्पताल का नाम बदलकर भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान कर दिया गया है। इसकी स्वीकृति कैबिनेट ने दे दी है।

146 व्यवसाय अनुदेशक की होगी नियुक्ति

श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत आईटीआई के लिए 146 व्यवसाय अनुदेशकों की नियुक्ति की जाएगी। कैबिनेट ने इन पदों के सृजन की स्वीकृति दे दी है। इनमें 28 अनुदेशक महिला आईटीआई तथा 118 अन्य आईटीआई के लिए होंगे। जल्द ही श्रम संसाधन विभाग इन पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई शुरू करेगा।

Previous Post

रेप के मामले में बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी को राहत, पीड़क कार्रवाई नहीं करने का निर्देश

Next Post

लखीसराय में 159 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार

Next Post
लखीसराय में 159 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार

लखीसराय में 159 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत का बड़ा कदम: स्वदेशी पाँचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट तेज
  • मौसम का बदलेगा मिजाज, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
  • रिलायंस की 19 जून को एजीएम, जियो आईपीओ पर टिकी नजरें
  • घरेलू हवाई सफर पर असर: एयरलाइंस करेंगी उड़ानों में कटौती
  • पीडीएस में क्रांतिकारी बदलाव: 25,530 करोड़ की सार्थक योजना से होगा डिजिटल सुधार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In