• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रिलायंस ने 50 वर्ष पुराने कैम्पा को नए अवतार में किया पेश

रिलायंस ने 50 वर्ष पुराने कैम्पा को नए अवतार में किया पेश

March 10, 2023
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, स्थानीय आतंकी नेटवर्क कमजोर

April 25, 2026
माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश

माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश

April 25, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश में मौसम का दोहरा प्रहार: कहीं भीषण गर्मी, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

April 25, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: “हमारी शर्तों पर ही हो बातचीत”

April 25, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव: सीधे वार्ता से इनकार, पाकिस्तान बनेगा मध्यस्

ईरान-अमेरिका तनाव: सीधे वार्ता से इनकार, पाकिस्तान बनेगा मध्यस्

April 25, 2026
नेतन्याहू को 18 महीने पहले हुआ था प्रारंभिक प्रोस्टेट कैंसर, अब पूरी तरह स्वस्थ

नेतन्याहू को 18 महीने पहले हुआ था प्रारंभिक प्रोस्टेट कैंसर, अब पूरी तरह स्वस्थ

April 25, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बच्ची से दुष्कर्म-हत्या मामले में विशेष महिला एसआईटी बनेगी

April 25, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

मोमोज़ विक्रेता बना ऑनलाइन सट्टेबाज़ी खिलाड़ी, ‘बिग डैडी’ ऐप से कमाई का खुलासा; गिरफ्तार

April 25, 2026
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

सेना को राजनीति से दूर रखने की आवश्यकता : पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे

April 25, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

April 25, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

सीईसी पर संकट गहराया: 73 विपक्षी सांसदों का हटाने का नया नोटिस

April 25, 2026
तेजस्वी यादव ने खोला राज का पर्दा: वेतन न मिलने पर सरकार पर सवाल

“लालच या डर में जाते हैं भाजपा में कुछ लोग” : तेजस्वी यादव

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

रिलायंस ने 50 वर्ष पुराने कैम्पा को नए अवतार में किया पेश

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 10, 2023
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
रिलायंस ने 50 वर्ष पुराने कैम्पा को नए अवतार में किया पेश

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने भारत के प्रतिष्ठित पेय ब्रांड, कैम्पा (Campa) के लॉन्च की घोषणा की है। शुरुआत में इसके तहत कैम्पा कोला, कैम्पा लेमन और कैम्पा ऑरेंज को बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने इसे ‘द ग्रेट इंडियन टेस्ट’ का नाम दिया है।

इस साल जनवरी में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने गुजरात स्थित कार्बोनेटेड शीतल पेय और जूस बनाने वाली कंपनी सोस्यो हजूरी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली थी। इसने पहले 22 करोड़ रुपये में प्योर ड्रिंक्स ग्रुप से कैंपा ब्रांड का अधिग्रहण किया था। अब इसने बेवरेज के कैम्पा ब्रांड को फिर से लॉन्च किया है।

इनको मिलेगी टक्कर

कैम्पा को बाजार में उतार कर रिलायंस इंडस्ट्री ने भारतीय पेय पदार्थों के बाजार की दो सबसे बड़ी कंपनियों, पेप्सीको और कोका कोला को सीधे टक्कर दी है। जानकारों का मानना है कि कैम्पा सीधे तौर पर पेप्सीको और कोका कोलो के बाजार में सेंध लगाएंगी। रिलायंस के पास खुद की मजबूत रिटेल चेन है, इसके दम पर रिलायंस अपने प्रोडक्ट में दूर-दराज तक भी पहुंचा सकती है।

कैम्पा के अच्छे दिन

कैम्पा-कोला 1970 और 1980 के दशक में एक लोकप्रिय शीतल पेय ब्रांड था, लेकिन कोका-कोला और पेप्सिको के बाजार में प्रवेश के साथ इसके सामने कई मुश्किलें आने लगीं। प्योर ड्रिंक्स ग्रुप 1949 से 1970 के दशक तक भारत में कोका-कोला का एकमात्र वितरक था। इसने 1970 के दशक में अपना खुद का ब्रांड कैम्पा कोला लॉन्च किया। फर्म के मुंबई और दिल्ली में दो बॉटलिंग प्लांट थे। इसने ‘द ग्रेट इंडियन टेस्ट’ के नारे के साथ पेय पदार्थ बेचे, लेकिन 1990 के दशक में उदारीकरण का दौर शुरू होने के बाद इसने अपना बाजार खो दिया।

लॉन्च पर आरसीपीएल के प्रवक्ता ने कहा कि कैम्पा को उसके नए अवतार में पेश करके, हम उम्मीद करते हैं कि अगली पीढ़ी के उपभोक्ता इस प्रतिष्ठित ब्रांड को अपनाएंगे और युवा उपभोक्ताओं को नया स्वाद पसंद आएगा। तेजी से विकसित हो रहे भारतीय बाजार में खपत अधिक होने के कारण कैम्पा के लिए कहीं अधिक अवसर हैं।’

ऐसा होगा प्रोडक्ट का रंग-रूप

200, 500 और 600 मिलीलीटर के पैक के अलावा कंपनी 1 और 2 लीटर के घरेलू पैक में भी कैम्पा पेश करेगी। आरसीपीएल ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से शुरू करके पूरे भारत में अपने कोल्ड बेवरेज पोर्टफोलियो की शुरुआत की है। कंपनी का विजन किफायती दरों पर उपभोक्ताओं को गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराना है।

Previous Post

धोखाधड़ी करने वालों पर सख्त हुआ सेबी, बकायेदारों की जानकारी देने पर मिलेगा इनाम

Next Post

क्या आप जानते हैं डाटा और इन्फॉर्मेशन के बीच का अंतर ?

Next Post
विदेश में बैठकर पुलिस या सीबीआई का अधिकारी बता कर हो रही ठगी, ऐसे बचें

क्या आप जानते हैं डाटा और इन्फॉर्मेशन के बीच का अंतर ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, स्थानीय आतंकी नेटवर्क कमजोर
  • माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश
  • देश में मौसम का दोहरा प्रहार: कहीं भीषण गर्मी, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट
  • ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: “हमारी शर्तों पर ही हो बातचीत”
  • ईरान-अमेरिका तनाव: सीधे वार्ता से इनकार, पाकिस्तान बनेगा मध्यस्
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In