सीतामढ़ी:सीतामढ़ी जिला मुख्यालय डुमरा के बड़ी बाजार में मंगलवार की अहले सुबह सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद घर की दीवार पर लिखा- ‘मैं अजय पत्नी को मारा है, किसी का कसूर नहीं है, है तो ससुर’। मृतका रेखा देवी (35) पुनौरा थाना क्षेत्र के रामपुर बखरी गांव निवासी अजय राउत की पत्नी थी।
वह डुमरा बड़ी बाजार किराये के मकान में पति व तीन बच्चों के साथ रहती थी। वह आसपास के घरों में चौका-बर्तन करती थी। उसका पति घूम-घूमकर जूता-चप्पल बेचता है। पत्नी की हत्या करने के बाद पति शव को घर के आंगन में छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना पर पुनौरा थाने के एएसआई रामजी यादव मौकेपर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, रेखा देवी व उसके पति अजय राउत के बीच एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। हालांकि विवाद की वजह की जानकारी किसी को नहीं है। अहले सुबह अजय ने अपने ससुर को फोन कर पत्नी की हत्या कर देने की जानकारी देते हुए कहा कि शव आंगन में पड़ा है, आकर ले जाओ। इसके बाद मृतका के माता-पिता पहुंचे तो देखा कि घर का आंगन खून से लथपथ था। बेटी मरी पड़ी थी। हत्या की जानकारी मिलने के बाद मौकेपर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके माता-पिता को सौंप दिया।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
