• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बैगर मानकों के दौड़ रहीं 40 फीसदी स्कूल बस

बैगर मानकों के दौड़ रहीं 40 फीसदी स्कूल बस

April 21, 2022
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, दरें स्थिर बनी रहीं

July 4, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: विवाहेतर संबंधों में निजता की सीमा तय

July 4, 2026
अमेरिका को भारत का जवाब: ऊर्जा सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं

2036 तक देश के उपभोक्ता खर्च का 93% हिस्सा मिडिल क्लास से: वित्त मंत्री

July 4, 2026
लालू परिवार की सुरक्षा पर सियासी घमासान, राजद ने जताई नाराजगी

लालू और राबड़ी को Z श्रेणी सुरक्षा, बुलेटप्रूफ वाहन और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी मिलेंगे

July 4, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा बड़ा विस्तार, हर जिले में बनेगा ट्रॉमा नेटवर्क

July 4, 2026
कैम्ब्रिजशायर में मंदिर की जगह चर्च और मुस्लिम समूह की परियोजना को मिली स्वीकृति

कैम्ब्रिजशायर में मंदिर की जगह चर्च और मुस्लिम समूह की परियोजना को मिली स्वीकृति

July 4, 2026
“परमाणु बम के बिना पाकिस्तान की कोई अहमियत नहीं”: सिंगापुर के पूर्व दूत का बयान

‘मैडम सो रही हैं’ टिप्पणी से वैश्विक बहस—राजनीतिक नेतृत्व की तत्परता पर प्रश्न

July 4, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

ईंधन संकट “गंभीर नहीं”, रूस की यूक्रेन पर हमले तेज़ होने के बीच पुतिन का बयान

July 4, 2026
एक्ट ईस्ट नीति को नई दिशा: पीएम मोदी का तीन देशों का महत्वपूर्ण विदेश दौरा

एक्ट ईस्ट नीति को नई दिशा: पीएम मोदी का तीन देशों का महत्वपूर्ण विदेश दौरा

July 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला, आतंकवाद और अफगानिस्तान हवाई हमलों की कड़ी निंदा

July 4, 2026
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

वैभव सूर्यवंशी में दिखती है सचिन-विराट जैसी प्रतिभा : कपिल देव

July 4, 2026
बेन स्टोक्स ने ‘फोर्स्ड रिटायरमेंट’ की अटकलों पर लगाया विराम, भावुक पोस्ट में दिया जवाब

बेन स्टोक्स ने ‘फोर्स्ड रिटायरमेंट’ की अटकलों पर लगाया विराम, भावुक पोस्ट में दिया जवाब

July 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

बैगर मानकों के दौड़ रहीं 40 फीसदी स्कूल बस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 21, 2022
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
बैगर मानकों के दौड़ रहीं 40 फीसदी स्कूल बस

गाजियाबाद:जनपद में 40 फीसदी से ज्यादा स्कूल बसों में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। खास बात यह है कि इनका फिटनेस प्रमाण पत्र की मियाद समाप्त होने के बावजूद स्कूल संचालक इन पर गौर नहीं कर रहे हैं। जबकि संबंधित विभाग इनको नोटिस तक जारी कर चुका है।

मोदीनगर में बस हादसे में हुई बच्चे की मौत की एक बड़ी वजह यह भी है। जिस बस में यह घटना हुई उसका फिटनेस प्रमाण भी समाप्त हो चुका था। जनपद में स्कूल की कुल 1899 बस पंजीकृत हैं, जिनमें से 755 बसों की फिटनेस खत्म हो चुकी है। उच्च न्यायालय द्वारा स्कूल बसों के लिए बनाए गए मानकों को पालन न करते हुए गाजियाबाद की सड़कों पर स्कूल की बस दौड़ रही है।

वहीं, स्कूलों में विद्यार्थियों को घर से लाने और छोड़ने के लिए ई-रिक्शा, वैन का प्रयोग किया जा रहा है। यहीं नहीं ई-रिक्शा और वैन में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाया जा रहा है। जो कभी भी किसी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।

गाजियाबाद अभिभावक संघ (जीपीए) के मीडिया प्रभारी विवेक त्यागी का कहना है कि स्कूल बसों के संचालन में मानकों का ख्याल नहीं रखा जाता है। कैब और बसों में क्षमता और मानकों से ज्यादा बच्चों को बैठाया जाता है।

स्कूलों की ओर से फीस और ट्रांसपोर्टेशन शुल्क तो पूरा लिया जाता है लेकिन जब बात गाइडलाइंस की हो तो पूरी तरह विफल दिखाई देते हैं। वहीं, जीपीए अध्यक्ष सीमा त्यागी का कहना है कि ये घटना सिर्फ स्कूल ही नहीं बल्कि प्रशासन की लापरवाही का भी परिणाम है। आरटीओ अधिकारी और डीआईओएस स्कूलों पर मानकों का पालन करने को लेकर सख्ती नही बरतते हैं।

उन्होंने कहा कि स्कूल बसों और कैब के संचालन की जांच करवाई जानी चाहिए। जो स्कूल मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका लाइसेंस रद्द करना चाहिए ताकि भविष्य में मोदीनगर जैसा हादसा न हो।

ये मानक पूरे होने चाहिए
स्कूल बस में स्पीड गवर्नर होना जरूरी है, ताकि चालक बस को अधिक स्पीड में न दौड़ा सके,आपातकालीन द्वार ऐसा होना चाहिए, जो आपदा के समय आसानी से खुल सके खिड़की में शीशे के आगे ग्रिल या जाली लगी हो, ताकि बच्चे का हाथ बाहर न निकल सके 15 साल से अधिक पुरानी बस का बच्चों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए  बस में चढ़ने के लिए लगाए गए पायदान की सड़क से ऊंचाई अधिक न हो बस में अग्निशमन उपकरण और बच्चों के बैग टांगने के लिए हैंगर अवश्य लगे होने चाहिए बसों के तीन तरफ स्कूल का नाम और नंबर लिखने अनिवार्य हैं बस में शिक्षिका जरूर हो

क्षमता से अधिक सवारी
एक अभिभावक ने कहा, ‘स्कूल ट्रांसपोर्ट के नाम पर बड़ा शुल्क वसूलते हैं। बावजूद इसके मानकों का पालन नहीं किया जाता है। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्कूलवार बसों की जांच करनी चाहिए।’

दूर लगी ग्रिल
डायमंड फ्लाईओवर की ओर जा रही स्कूल की बस में खिड़की पर कोई ग्रिल नहीं थी। जबकि खिड़की के शीशे भी खुले हुए थे, जिससे कोई भी बच्चा बस का नियंत्रण बिगड़ने पर आसानी से गिर सकता है। इसी तरह शहर में विभिन्न स्थानों पर स्कूल की बस मानकों का उल्लंघन करती पाई गईं।

बस में केयर टेकर नहीं
शहर में सुरक्षा मानकों को ताक पर रख स्कूल की बसें दौड़ रही हैं। राजनगर से बच्चों को लेकर जा रही एक निजी स्कूल की बस में खिड़की पर सुरक्षा के लिए लगाई गई ग्रिल का स्पेस इतना था कि बच्चे बस से बाहर हाथ और गर्दन निकाल रहे थे। इस दौरान बच्चों को संभालने वाला कोई नहीं था। जबकि स्कूल में सभी बच्चे छोटे थे।

एआरटीओ विश्वजीत सिंह ने कहा, ‘जिल बस में हादसा हुआ है उसका फिटनेस समाप्त था। इसके लिए स्कूल को बस की फिटनेस कराने के लिए अक्तूबर 2021 एवं फरवरी 2022 में नोटिस जारी हुआ था। दिसंबर महीने में इस बस को वाहन-4 पोर्टल पर ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। जिन स्कूल बस का फिटनेस समाप्त हो चुका है उन्हें ब्लैक लिस्ट करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

बस के अंदर चालक के साथ परिचालक, मेड और एक शिक्षिका का होना बेहद जरूरी है। जिससे बस के अंदर विद्यार्थियों को देखभाल हो सके। किसी प्रकार की समस्या आने पर विद्यार्थियों को मेड और शिक्षिका देख सके। वहीं, विद्यार्थियों को उनके अभिभावक और सड़क पार करने के लिए परिचालक की जिम्मेदारी हो।

वसुंधरा में ई-रिक्शा में बुधवार को स्कूल के बच्चों एक दूसरे के ऊपर बैठाकर ले जाया जा रहा था। इसी तरह ऑटो का प्रयोग किया जा रहा है। यही नहीं ई-रिक्शा और ऑटो में बच्चों को लटका कर स्कूल ले जाया जाता है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।

 

Previous Post

30 संदिग्ध नंबरों से खुलेंगे जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपियों के राज

Next Post

दिल्ली के गाजीपुर में भाजपा नेता की हत्या, घर से बाहर बुला बदमाशों ने सीने में दागी गोलियां

Next Post
पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर खुद फंदे से झूल गया पति

दिल्ली के गाजीपुर में भाजपा नेता की हत्या, घर से बाहर बुला बदमाशों ने सीने में दागी गोलियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, दरें स्थिर बनी रहीं
  • सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: विवाहेतर संबंधों में निजता की सीमा तय
  • 2036 तक देश के उपभोक्ता खर्च का 93% हिस्सा मिडिल क्लास से: वित्त मंत्री
  • लालू और राबड़ी को Z श्रेणी सुरक्षा, बुलेटप्रूफ वाहन और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी मिलेंगे
  • उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा बड़ा विस्तार, हर जिले में बनेगा ट्रॉमा नेटवर्क
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In