• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मुफ्तखोरी का बोझ

मुफ्तखोरी का बोझ

April 24, 2022
रामायण की स्टार कास्ट हुई फाइनल, रणबीर कपूर निभाएंगे दो किरदार

रणबीर की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान

July 11, 2026
पाक अधिकृत क्षेत्रों में उठता विरोध और शासन पर सवाल

पीओके में बड़े प्रदर्शन की तैयारी, पाकिस्तान ने उतारे हजारों सुरक्षाकर्मी

July 11, 2026
पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

July 11, 2026
राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

July 11, 2026
मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

July 11, 2026
बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

July 11, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

हैदराबाद मर्डर केस: पोक्सो आरोपी ने की 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, इलाके में हड़कंप

July 11, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, घरेलू गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं

July 11, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 88.66 रुपये प्रति लीटर

July 11, 2026
भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

July 11, 2026
भारतीय महिला क्रिकेट का गौरव बढ़ा, स्मृति मंधाना ने 300 मैच पूरे कर रचा नया इतिहास

लॉर्ड्स में बना रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना ने पूरे किए 300 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

July 11, 2026
मानसून की रफ्तार तेज, 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून का जोर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

मुफ्तखोरी का बोझ

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 24, 2022
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुफ्तखोरी का बोझ

मुफ्तखोरी की संस्कृति एक प्रतिकूल परंपरा है, जो न केवल राजनीति, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाती है। 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अर्थशास्त्री एन के सिंह ने मुफ्त उपहार योजनाओं को लेकर कुछ वाजिब सवाल उठाए हैं। साथ ही, यह भी कहा है कि अभी मुफ्त योजनाओं के अर्थ में बहुत अस्पष्टता है। वाकई हमें यह देखना चाहिए कि कौन-सी वस्तु मुफ्त देने लायक है और कौन-सी वस्तु देने लायक नहीं है। मिसाल के लिए, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत और व्यापक करना, रोजगार गारंटी योजनाएं, शिक्षा के लिए सहायता और स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से महामारी के दौरान परिव्यय बढ़ाना सही है। पूरी दुनिया में ऐसे व्यय को न्यायपूर्ण माना जाता है। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि दुनिया में गरीबों या अभावग्रस्त लोगों की संख्या कम से कम एक चौथाई है, उनकी आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा के प्रबंध करना हर सरकार की जिम्मेदारी है। कोरोना के समय भारत में ही 80 करोड़ लोगों तक मुफ्त अनाज पहुंचाने की कोशिश हुई, उसकी निंदा भला कौन कर सकता है? कई बार लोगों को मुफ्त सेवाएं या वस्तुएं देना जरूरी हो जाता है। ऐसे में, एन के सिंह का इशारा बिल्कुल सही है कि जरूरी और गैर-जरूरी के बीच हमें फर्क करना चाहिए।

सरकारों को यह सोचना ही चाहिए कि मुफ्त योजनाएं लंबे समय में अर्थव्यवस्था, जीवन की गुणवत्ता और सामाजिक सामंजस्य के लिए कितनी महंगी पड़ेंगी। एन के सिंह ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के वार्षिक दिवस के अवसर पर साफ कहा है कि मुफ्त योजनाओं की प्रतिस्पद्र्धी राजनीति से हमें डरना चाहिए। हमें आर्थिक विकास की उच्च दर हासिल करने की राह पर चलना चाहिए। आज दक्षता की दौड़ ही संपन्नता की दौड़ है। ऐसी योजनाएं अगर बढ़ती गईं, तो उन राज्यों का क्या होगा, जिनकी अर्थव्यवस्था पहले से ही बहुत दबाव में है। सरकारों पर जो कर्ज है, उसे भी देखना चाहिए। वस्तुत: कर्ज लेकर मुफ्त योजनाओं के दम पर राजनीति करना एक बड़े वर्ग के साथ अन्याय भी है। अनुमान के अनुसार, पंजाब में मुफ्त योजनाओं या उपहारों के वादे को लागू करने में लगभग 17,000 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं। इससे जीएसडीपी के तीन प्रतिशत के बराबर का अतिरिक्त भार पडे़गा। पंजाब के सकल घरेलू उत्पाद में पचास प्रतिशत से ज्यादा तो ऋण है, मतलब मुफ्त योजनाओं से पंजाब पर भार बढ़ना तय है।
उन्होंने एक और उपयोगी मिसाल दी है। राजस्थान की सरकार ने घोषणा की है कि वह पुरानी पेंशन योजना को लागू करेगी। यह निर्णय प्रतिगामी है, क्योंकि पुरानी पेंशन योजना से पीछा छुड़ाना इस तथ्य पर आधारित था कि वह योजना समानता पर आधारित नहीं थी। राजस्थान का पेंशन एवं वेतन व्यय उसके कर और गैर-कर राजस्व का करीब 56 प्रतिशत है, यानी उसकी छह प्रतिशत सिविल सेवक आबादी को राज्य के 56 प्रतिशत राजस्व का लाभ मिलता है। यह समानता और नैतिकता के सिद्धांत के भी विपरीत है। यह सही है कि सरकारों की व्यय प्राथमिकताओं की वजह से विकास व विकास की योजनाओं पर असर पड़ रहा है। मुफ्त सुविधाओं से कुशलता और प्रतिस्पद्र्धा, दोनों पर नकारात्मक असर पड़ता है। वह मुफ्तखोरी के अर्थशास्त्र को निरपवाद रूप से गलत बताते हुए सुधार की पैरोकारी करते हैं। मुफ्त उपहार की राजनीति व उसके अर्थशास्त्र, दोनों में गहरी खामियां हैं। यह दौड़ नीचे की ओर है, जिससे बचना चाहिए।

Previous Post

मन की बात:मोदी ने म्यूजियम से जुड़े सवाल पूछे, कैशलेस डे आउट की कहानी सुनाई; जल से कल होगा सुरक्षित

Next Post

राजनय की मजबूती

Next Post
राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर पीएम मोदी ने किया पीएम जानसन का स्वागत

राजनय की मजबूती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रणबीर की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान
  • पीओके में बड़े प्रदर्शन की तैयारी, पाकिस्तान ने उतारे हजारों सुरक्षाकर्मी
  • पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू
  • राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब
  • मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In