• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 11 दिन में कमाए करीब 180 करोड़

‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 11 दिन में कमाए करीब 180 करोड़

March 22, 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

April 17, 2026
माँ स्वस्थ, बच्चा सुरक्षित: पोस्टपार्टम देखभाल की अहमियत

ममता पर मातम: मां ने 4 साल की बेटी की जान ली, खुद भी मौत की कोशिश

April 17, 2026
भाजपा का ‘वोटर जोड़ो’ अभियान: युवाओं और प्रवासियों पर फोकस

मतदान से पहले ही बढ़त: गुजरात में भाजपा का दबदबा, 700 से अधिक उम्मीदवार निर्विरोध

April 17, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने असम जाने को कहा

April 17, 2026
प्रकाश राज

प्रकाश राज के खिलाफ रामायण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आपराधिक मामला दर्ज

April 17, 2026
राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

April 17, 2026
पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

April 17, 2026
बांग्लादेश बाहर, पाकिस्तान पर ICC की तलवार लटकी

विश्व कप 2026 में हलचल: न्यूजीलैंड–कनाडा मैच संदिग्ध, आईसीसी की जांच जारी

April 17, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रभाव

April 17, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

पंजाब में बड़ी कार्रवाई: मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी छापा

April 17, 2026
लालू की मौजूदगी में तेज प्रताप का बड़ा बयान, बिहार राजनीति में हलचल

लालू की मौजूदगी में तेज प्रताप का बड़ा बयान, बिहार राजनीति में हलचल

April 17, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

बाल ठाकरे को लेकर संजय राउत का नया दावा

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 11 दिन में कमाए करीब 180 करोड़

'सूर्यवंशी'-'स्पाइडर मैन' को पछाड़ा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 22, 2022
in मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
A A
0
‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 11 दिन में कमाए करीब 180 करोड़

मुंबई:एक्टर अनुपम खेर स्टारर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। विवेक रंजन अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करती है। 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते के चौथे दिन करीब 13 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने 11 दिन में अब तक करीब 180 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। ट्रेड एनालिस्टों के मुताबिक, यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी।

‘द कश्मीर फाइल्स’ ने ‘सूर्यवंशी’-‘स्पाइडर मैन’ को पीछे छोड़ा
तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि फिल्म ने इंडिया में दूसरे हफ्ते के चौथे दिन यानी 11वें दिन (सोमवार) 12.40 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इससे पहले फिल्म ने दूसरे हफ्ते के तीसरे दिन (रविवार) 26.20 करोड़, दूसरे दिन (शनिवार) 24.80 करोड़ और पहले दिन (शुक्रवार) 19.15 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वहीं फिल्म ने इंडिया में 7 दिन में यानी पहले ही हफ्ते में 97.30 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इस लिहाज से फिल्म ने 11 दिन में अब तक इंडिया में ही टोटल 179.85 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।

तरण आदर्श ने पोस्ट में इस फिल्म को ऐतिहासिक, ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर और सेंसेशनल भी कहा है। उन्होंने बताया है कि पोस्ट पेंडेमिक एरा में दूसरे हफ्ते के ट्रेंड और बिजनेस के मामले में ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने ‘सूर्यवंशी’, ’83’ और हॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘स्पाइडर मैन’ को रिकॉर्ड मार्जिन से पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे हफ्ते में ‘सूर्यवंशी’ ने 162.50 करोड़ रुपए का नेट बिजनेस किया था। ट्रेड एनालिस्टों का मानना है कि यह फिल्म अगले 2 दिन में ही 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी।

#TheKashmirFiles is SENSATIONAL… *Week 2* trending is THE HIGHEST in *post pandemic era*, OVERTAKES #Sooryavanshi, #83TheFilm and #Hollywood giant #SpiderMan BY A RECORD MARGIN… [Week 2] Fri 19.15 cr, Sat 24.80 cr, Sun 26.20 cr, Mon 12.40 cr. Total: ₹ 179.85 cr. #India biz. pic.twitter.com/acRcpbP7XA

— taran adarsh (@taran_adarsh) March 22, 2022

दूसरे हफ्ते में फिल्म के लिए स्क्रीन संख्या 4000 की गई
ज्यादातर देखने को यह मिलता है कि रिलीज के दूसरे हफ्ते में फिल्मों के कलेक्शन में डाउन फॉल आ ही जाता है, लेकिन ‘द कश्मीर फाइल्स’ के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। लगभग 12 करोड़ की लागत में बिना किसी बड़े स्टार के ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म है, जिसके बिजनेस में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं पहले दिन फिल्म को पूरे देश में महज 600 स्क्रिन ही मिली थीं। लेकिन, बाद में फिल्म के लिए दर्शकों के जुनून को देखते हुए पहले हफ्ते में स्क्रीन संख्या 600 से बढ़ाकर 2000 कर दी गई थी। अब बताया जा रहा है कि दूसरे हफ्ते की शुरुआत से ही फिल्म के लिए स्क्रीन संख्या 4000 कर दी गई है।

फिल्म में नहीं है कोई बड़ा स्टार
इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर, मृणाल कुलकर्णी समेत कई कलाकार लीड रोल में हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ में कश्मीरी पंडितों की उस वक्त की कहानी को दिखाया गया है, जब 90 के दशक में उन्हें अपने ही राज्य से निकाल दिया गया था। फिल्म को अभिषेक अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है।

Previous Post

तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के बाद फूंके घर

Next Post

ओआइसी की बैठक में इमरान खान ने फिर अलापा वही राग

Next Post
पाकिस्‍तान में सियासी बवाल, इमरान समर्थकों ने बोला सिंध हाउस पर धावा, विपक्ष भी लामबंद

ओआइसी की बैठक में इमरान खान ने फिर अलापा वही राग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक
  • ममता पर मातम: मां ने 4 साल की बेटी की जान ली, खुद भी मौत की कोशिश
  • मतदान से पहले ही बढ़त: गुजरात में भाजपा का दबदबा, 700 से अधिक उम्मीदवार निर्विरोध
  • पवन खेड़ा को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने असम जाने को कहा
  • प्रकाश राज के खिलाफ रामायण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आपराधिक मामला दर्ज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In